भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें, कीमत सिर्फ 5.59 लाख रुपये से शुरू, BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ माइलेज नहीं सेफ्टी भी जरूर चेक करें. भारत में कई कारें ऐसी हैं जिन्हें Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं ऐसी 5 कारों के बारे में, जो सुरक्षा के मामले में भरोसेमंद मानी जाती हैं.

आज के समय में कार खरीदते वक्त लोगों की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं. अब सिर्फ माइलेज और डिजाइन ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी सबसे अहम फैक्टर बन गई है. भारत में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिन्होंने मजबूत बॉडी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के दम पर खास पहचान बनाई है. इनमें से कुछ मॉडलों को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में टॉप रेटिंग भी मिल चुकी है.
Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी e Vitara)
2 / 6Maruti Suzuki e Vitara को भी Bharat NCAP की ओर से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 31.49 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 43 अंक मिले हैं. इस SUV में छह एयरबैग, ESP और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
Citroen C3 Aircross (सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस)
3 / 6Citroen C3 Aircross को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 27.05 अंक और बच्चों के लिए 49 में से 40 अंक दिए गए हैं. इसमें छह एयरबैग मिलते हैं और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.89 लाख रुपये है.
Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज)
4 / 6Tata Altroz को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 29.65 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44.90 अंक प्राप्त हुए हैं. मजबूत बिल्ड क्वालिटी के चलते यह हैचबैक सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में गिनी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.30 लाख रुपये है.
Honda Amaze (होंडा अमेज)
5 / 6Honda Amaze को भी सेफ्टी के मामले में अच्छी रेटिंग मिली है. इस सेडान को एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार (28.33/32) और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 4-स्टार (40.81/49) रेटिंग दी गई है. इसमें ADAS और ऑल लेन वॉच कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.48 लाख रुपये है.
Tata Punch (टाटा पंच)
6 / 6Tata Punch को भारत में सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV में से एक माना जाता है. Bharat NCAP टेस्ट में इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 30.58/32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 45/49 अंक मिले हैं, जिसके साथ इसे 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है. इसमें छह एयरबैग, ऑटो हेडलाइट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है.