भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग, कीमत सिर्फ 5.59 लाख रुपये से शुरू

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और सेफ्टी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. भारत में कुछ कारों ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है.

Safe cars
1 / 6
safest cars in India

 

आजकल कार खरीदते समय लोग केवल माइलेज या डिजाइन ही नहीं देखते, बल्कि सेफ्टी भी सबसे बड़ा फैक्टर बन गई है. भारत में कई कारों ने अपनी मजबूत बॉडी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के दम पर शानदार पहचान बनाई है. खास बात यह है कि कुछ मॉडलों को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में टॉप रेटिंग भी मिली है. यहां हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सुरक्षा के मामले में बेहतरीन माना जाता है.

विज्ञापन

Tata Altroz

Tata Altroz2 / 6

टाटा अल्ट्रोज को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 29.65 अंक मिले हैं, जबकि बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसे 49 में से 44.90 अंक प्राप्त हुए हैं. मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण यह हैचबैक सेगमेंट में सुरक्षित कारों में गिनी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.30 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara3 / 6

मारुति सुजुकी की e Vitara को भी Bharat NCAP की ओर से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 31.49 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 43 अंक दिए गए हैं. इस एसयूवी में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और लेवल-2 ADAS जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross4 / 6

Citroen C3 Aircross को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग दी गई है. एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 27.05 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 40 अंक मिले हैं. इस एसयूवी में छह एयरबैग दिए गए हैं और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.89 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Tata Punch

Tata Punch5 / 6

टाटा पंच भी भारत में सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक मानी जाती है. Bharat NCAP टेस्ट में इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 30.58/32 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 45/49 अंक मिले हैं, जिसके साथ इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है. इसमें छह एयरबैग, ऑटो हेडलाइट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है.

Honda Amaze

Honda Amaze6 / 6

Honda Amaze को भी सेफ्टी के मामले में अच्छी रेटिंग मिली है. इस सेडान को एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार (28.33/32) और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार (40.81/49) रेटिंग दी गई है. कार में ADAS और ऑल लेन वॉच कैमरा सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.48 लाख रुपये है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन