Classic 350 लेने से पहले देख लें ये 5 दमदार बाइक्स! कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
क्या आप Royal Enfield Classic 350 खरीदने की सोच रहे हैं? जरा रुकिए! मार्केट में ऐसी कई दमदार बाइक्स मौजूद हैं जो कम कीमत, ज्यादा फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ इसे कड़ी टक्कर दे रही हैं. जानिए कौन सी 5 बाइक्स हैं सबसे बड़े विकल्प.

भारत में रेट्रो स्टाइल बाइक की बात आती है, तो Royal Enfield Classic 350 का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इसका दमदार लुक, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और भरोसेमंद इंजन इसे एक आइकॉन बनाते हैं. हालांकि अब मार्केट में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं, जो इसी तरह का क्लासिक लुक देने के साथ बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस भी ऑफर करती हैं. आइए जानते हैं Classic 350 के कुछ मजबूत विकल्प.
Honda CB350
2 / 6Honda CB350 एक प्रीमियम रेट्रो बाइक है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 1.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 348.36cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.79 hp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और लंबी दूरी के लिए आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देती है.
Jawa 350
3 / 6Jawa 350 अपने क्लासिक डिजाइन और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसमें 344cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 22.26 hp की पावर और 28.1 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और लगभग 30 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है.
Hero Mavrick 440
4 / 6Hero Mavrick 440 एक नई और पावरफुल ऑप्शन के तौर पर सामने आई है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 440cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27 hp की पावर और 36 Nm टॉर्क देता है. 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है.
Royal Enfield Hunter 350
5 / 6अगर आप उसी ब्रांड में किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो Hunter 350 एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 349cc का इंजन मिलता है, जो 20.11 hp पावर और 27 Nm टॉर्क देता है. यह बाइक हल्की और शहर में चलाने के लिए ज्यादा आसान मानी जाती है.
Royal Enfield Meteor 350
6 / 6Meteor 350 उन लोगों के लिए बेहतर है, जो आरामदायक और लंबी दूरी की राइडिंग पसंद करते हैं. इसमें 349cc का इंजन मिलता है और यह स्मूद परफॉर्मेंस के साथ क्रूजर स्टाइल का अनुभव देती है. यह बाइक खासतौर पर हाईवे राइडिंग के लिए जानी जाती है.