पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये गलती, काम आएंगे ये 7 टिप्स

अगर आप पहली बार बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन या कीमत देखकर फैसला लेना सही नहीं है. सही जानकारी के साथ बाइक चुनेंगे तो भविष्य में होने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं. जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना जरूरी.

buying a new bike
1 / 8
first time bike buying tips

पहली बार बाइक खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए खास और उत्साह से भरा अनुभव होता है. लेकिन सही बाइक चुनना केवल डिजाइन या कीमत पर निर्भर नहीं करता. आपकी जरूरत, बजट, सुरक्षा फीचर्स और भविष्य में होने वाले खर्च जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी होता है. अगर आप भी अपनी पहली बाइक लेने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ अहम बातों को पहले ही समझ लेना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

बजट पहले तय करें

बजट पहले तय करें2 / 8

बाइक खरीदने से पहले अपना बजट साफ तय कर लें. केवल शोरूम कीमत ही नहीं, बल्कि ऑन.रोड प्राइस, इंश्योरेंस, आरटीओ फीस, टैक्स और आगे आने वाले मेंटेनेंस खर्च को भी ध्यान में रखें. सही बजट तय होने के बाद ही बाइक चुनना आसान हो जाता है. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

इस्तेमाल के हिसाब से चुनें बाइक

इस्तेमाल के हिसाब से चुनें बाइक3 / 8

बाइक का चुनाव इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसे किस काम के लिए लेने जा रहे हैं. अगर रोज़ाना शहर में ऑफिस या कॉलेज आने.जाने के लिए चाहिए, तो 100cc से 125cc या 150cc तक की हल्की और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक बेहतर रहती है. वहीं लंबी दूरी या एडवेंचर राइड के लिए ज्यादा पावरफुल इंजन वाली बाइक सही रहती है. (Photo-Freepik)

सेफ्टी फीचर्स को दें प्राथमिकता

सेफ्टी फीचर्स को दें प्राथमिकता4 / 8

नई बाइक लेते समय सुरक्षा से जुड़े फीचर्स को जरूर देखें. आजकल कई बाइक्स में ABS, ड्यूल ब्रेकिंग सिस्टम, LED हेडलाइट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

विज्ञापन

कंफर्ट और हैंडलिंग जरूर जांचें

कंफर्ट और हैंडलिंग जरूर जांचें5 / 8

बाइक की सीट की ऊंचाई, वजन और हैंडलिंग आपके राइडिंग अनुभव को काफी प्रभावित करते हैं. इसलिए बाइक खरीदने से पहले टेस्ट राइड जरूर लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि बाइक आपकी लंबाई और राइडिंग स्टाइल के अनुसार आरामदायक है या नहीं. (Photo-Pexels)

भरोसेमंद ब्रांड चुनें

भरोसेमंद ब्रांड चुनें6 / 8

पहली बाइक खरीदते समय ऐसे ब्रांड का चुनाव करना बेहतर होता है जिसका सर्विस नेटवर्क अच्छा हो. इससे जरूरत पड़ने पर सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और भविष्य में परेशानी कम होती है. (Photo-Pexels)

विज्ञापन

माइलेज और मेंटेनेंस की जानकारी लें

माइलेज और मेंटेनेंस की जानकारी लें7 / 8

बाइक खरीदने से पहले उसके माइलेज और मेंटेनेंस के बारे में जानकारी जरूर लें. ज्यादा माइलेज देने वाली और कम मेंटेनेंस वाली बाइक लंबे समय में खर्च कम कर देती है. (Photo-Pexels)

फाइनेंस और ऑफर्स की जांच करें

फाइनेंस और ऑफर्स की जांच करें8 / 8

अगर आप EMI या लोन के जरिए बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक और डीलरशिप के विकल्पों की जानकारी ले लें. कई बार डीलरशिप पर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर या कैशबैक भी मिल जाता है, जिससे कुल कीमत कम हो सकती है. (Photo AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन