EV खरीदने वालों की निकल पड़ी! मिल रही 10 लाख तक की छूट, इनती सस्ती मिल रही ये गाड़ियां

अगर आप इलेक्ट्रिक कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो ये मौका हाथ से न जाने दें! Tata, Mahindra, MG और Hyundai अपनी EVs पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं कुछ मॉडल्स पर तो 10 लाख रुपये तक की बचत. जानिए किस कार पर कितना फायदा मिल रहा है.

Discount on EV Cars
1 / 7
electric car discount march 2026

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी का समय आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है. मार्च खत्म होने के साथ कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने में जुटी हैं और इसी वजह से EVs पर भारी छूट दी जा रही है. टाटा, महिंद्रा, हुंडई और एमजी जैसी बड़ी कंपनियां ऐसे ऑफर्स दे रही हैं, जिनमें लाखों रुपये तक की बचत हो सकती है.

विज्ञापन

मार्च एंड में क्यों मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स

मार्च एंड में क्यों मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स2 / 7

फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को तेजी से बेचना चाहती हैं. इसी कारण मार्च में डिस्काउंट और ऑफर्स सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं. यह ग्राहकों के लिए खरीदारी का सही मौका बन जाता है. (AI Generated Image)

विज्ञापन

टाटा मोटर्स दे रही तगड़ी छूट

टाटा मोटर्स दे रही तगड़ी छूट3 / 7

देश की सबसे बड़ी EV कंपनी टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है. कंपनी के अलग-अलग मॉडल्स पर ग्राहकों को अच्छा फायदा मिल रहा है.

Tiago ev, Nexon ev और Curvv ev पर कितना फायदा

Tiago ev, Nexon ev और Curvv ev  पर कितना फायदा4 / 7

टाटा Tiago ev पर करीब 2.1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. वहीं Nexon ev खरीदने पर करीब 1.2 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है, जो इस सेगमेंट में एक अच्छा ऑफर माना जा रहा है. अगर आप थोड़ा प्रीमियम EV लेना चाहते हैं, तो Curvv ev पर करीब 3.8 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. यह ऑफर इसे और ज्यादा आकर्षक बना देता है.

विज्ञापन

MG Windsor EV के साथ फ्री चार्जिंग

MG Windsor EV के साथ फ्री चार्जिंग5 / 7

JSW MG मोटर अपनी Windsor EV के साथ एक साल की फ्री पब्लिक चार्जिंग की सुविधा दे रही है. इसके अलावा बिजनेसमैन टैक्स में 13.17 लाख रुपये तक का डेप्रिसिएशन क्लेम भी कर सकते हैं.

महिंद्रा EVs पर मिल रहे फायदे

महिंद्रा EVs पर मिल रहे फायदे6 / 7

महिंद्रा XUV400 पर करीब 4 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. वहीं BE 6 और XEV 9e मॉडल्स पर करीब 2.95 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. ध्यान रहे, ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं.

विज्ञापन

Hyundai Ioniq 5 पर सबसे बड़ी छूट

Hyundai Ioniq 5 पर सबसे बड़ी छूट7 / 7

हुंडई अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 पर करीब 10 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. यह ऑफर पुराने मॉडल पर दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक भारी बचत कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन