ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार, कीमत सिर्फ 8.80 लाख से शुरू

इस बार 7-सीटर कारों की सेल्स ने सबको चौंका दिया है. एक ऐसी कार ने नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली, जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की होगी, जबकि कुछ बड़ी और पॉपुलर गाड़ियां पीछे छूट गईं. जानिए कौन सी कार बनी लोगों की पहली पसंद और किन मॉडलों की डिमांड में आई गिरावट.

Ertiga
1 / 8

 

भारत में 7-सीटर कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, खासकर बड़ी फैमिली के बीच यह सेगमेंट काफी पॉपुलर हो चुका है. FY 2025-26 के आंकड़े भी यही दिखाते हैं कि लोग ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट वाली कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं. इस दौरान कई मॉडल्स ने शानदार बिक्री दर्ज की, जबकि कुछ गाड़ियों की मांग में गिरावट भी देखने को मिली. आइए जानते हैं इस साल की टॉप सेलिंग 7-सीटर कारों के बारे में.

विज्ञापन

7-सीटर कारों की बढ़ती डिमांड

 7-सीटर कारों की बढ़ती डिमांड2 / 8

इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. FY 2025-26 में टॉप-20 मॉडल्स की कुल 9,34,365 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 7.4% की ग्रोथ को दर्शाती है.

विज्ञापन

Maruti Ertiga बनी नंबर-1

Maruti Ertiga बनी नंबर-13 / 8

बिक्री के मामले में Maruti Ertiga ने पहला स्थान हासिल किया. इस कार को FY 2025-26 में कुल 1,98,876 नए ग्राहक मिले, जो 4.1% की सालाना बढ़ोतरी को दिखाता है.

Ertiga के फीचर्स और कीमत

Ertiga के फीचर्स और कीमत4 / 8

Ertiga की कीमत ₹8.80 लाख से ₹12.94 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें मॉडर्न डिजाइन, स्पेशियस केबिन, 209 लीटर बूट स्पेस, 7-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका 1.5L पेट्रोल इंजन CNG ऑप्शन के साथ आता है और अच्छा माइलेज देता है.

विज्ञापन

Mahindra Scorpio दूसरे नंबर पर

Mahindra Scorpio दूसरे नंबर पर5 / 8

दूसरे स्थान पर Mahindra Scorpio रही, जिसे FY 2025-26 में 1,78,800 ग्राहकों ने खरीदा. इस मॉडल की बिक्री में 8.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Toyota Innova तीसरे स्थान पर

Toyota Innova तीसरे स्थान पर6 / 8

तीसरे नंबर पर Toyota Innova रही, जिसकी 1,12,188 यूनिट्स बिकीं. इस कार ने 4.6% की सालाना ग्रोथ दर्ज की.

विज्ञापन

Mahindra Bolero और XUV 700 का प्रदर्शन

Mahindra Bolero और XUV 700 का प्रदर्शन7 / 8

Mahindra Bolero चौथे स्थान पर रही, जिसकी 1,10,136 यूनिट्स बिकीं और इसमें 16.2% की शानदार बढ़ोतरी देखी गई. वहीं Mahindra XUV700 पांचवें नंबर पर रही, हालांकि इसकी बिक्री में 6.1% की गिरावट आई और 87,412 यूनिट्स ही बिकीं.

अन्य 7-सीटर कारों की बिक्री

अन्य 7-सीटर कारों की बिक्री8 / 8

टॉप-5 के अलावा भी कई मॉडल्स ने बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इनमें Carens + Clavis (76,837 यूनिट), XL6 (37,159 यूनिट), Fortuner (35,216 यूनिट), Triber (25,174 यूनिट), Rumion (24,425 यूनिट), Safari (19,508 यूनिट), Alcazar (12,393 यूनिट), XEV 9S (7,896 यूनिट), Gravite (2,375 यूनिट), Kodiaq (1,793 यूनिट), Vellfire (1,483 यूनिट), Meridian (1,201 यूनिट), Carnival (874 यूनिट), Marazzo (381 यूनिट) और Tayron (238 यूनिट) शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन