एक्सप्रेसवे पर सबसे कम खर्च और पेट्रोल में दिल्ली से देहरादून तक दौड़ेंगी ये कारें, जानें बेस्ट ऑप्शन
अब दिल्ली से देहरादून जाना हुआ पहले से सस्ता. अगर सही माइलेज वाली कार चुन ली, तो सिर्फ कुछ लीटर पेट्रोल में पूरा सफर हो सकता है. जानिए कौन सी कार आपको सबसे कम खर्च में पहाड़ों तक पहुंचाएगी.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद अब पहाड़ों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती हो गया है. दूरी कम होने के साथ अगर सही माइलेज वाली कार चुन ली जाए, तो पेट्रोल खर्च भी काफी कम हो सकता है. ऐसे में हम आपके लिए उन बेहतरीन पेट्रोल कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कम फ्यूल में लंबी दूरी तय करने में माहिर हैं.
अब कम दूरी में आसान सफर
2 / 8नई एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब करीब 210 किलोमीटर रह गई है. बेहतर रोड कनेक्टिविटी के चलते अब सफर तेज भी होगा और कम पेट्रोल में पूरा किया जा सकेगा.
Maruti Alto K10
3 / 8अगर आपका बजट कम है, तो Alto K10 एक बढ़िया विकल्प है. इसका 1.0 लीटर इंजन और हल्की बॉडी इसे करीब 24.39 kmpl का माइलेज देती है. इस कार से आप लगभग 9 लीटर पेट्रोल में देहरादून पहुंच सकते हैं.
Maruti S-Presso
4 / 8S-Presso उन लोगों के लिए सही है, जिन्हें ऊंची सीटिंग और SUV जैसा फील चाहिए. यह कार करीब 24.76 kmpl का माइलेज देती है और लगभग 8.5 लीटर पेट्रोल में यह दूरी तय कर सकती है.Wagon R अपने बड़े केबिन और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती है. इसका 1.0 लीटर इंजन करीब 25.19 kmpl का माइलेज देता है. देहरादून तक का सफर इसमें लगभग 8.3 लीटर पेट्रोल में पूरा हो सकता है.
Maruti Wagon R
5 / 8Wagon R अपने बड़े केबिन और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती है. इसका 1.0 लीटर इंजन करीब 25.19 kmpl का माइलेज देता है. देहरादून तक का सफर इसमें लगभग 8.3 लीटर पेट्रोल में पूरा हो सकता है.
Maruti Celerio
6 / 8Celerio अपनी शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के लिए मशहूर है. इसका माइलेज करीब 26.68 kmpl है. कम वजन और बेहतर डिजाइन के चलते यह कार लगभग 8 लीटर पेट्रोल में सफर पूरा कर सकती है.
Maruti Grand Vitara
7 / 8अगर आप ज्यादा प्रीमियम और कम खर्च वाली SUV चाहते हैं, तो Grand Vitara Strong Hybrid सबसे आगे है. यह करीब 27.97 kmpl का माइलेज देती है और लगभग 7.5 लीटर पेट्रोल में देहरादून पहुंचा सकती है.
आपके लिए कौन सी कार सही?
8 / 8अगर आपका बजट सीमित है तो Alto K10 या Wagon R बेहतर विकल्प हैं. वहीं, अगर आप ज्यादा फीचर्स और सबसे कम फ्यूल खर्च चाहते हैं, तो Grand Vitara Hybrid सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.