
1 / 10
AR Rahman Song Theft Case Explained: AR Rahman को गाना चुराने के आरोप में 2 करोड़ तक का भारी जुर्माना चुराना पड़ सकता है. उन पर 'पोन्नियिन सेलवन 2' का गाना 'वीरा राजा वीरा' की धुन चुराने का आरोप है. इस मामले पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों की तरफ से सुनवाई हो चुकी है. अब अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2026 को होनी है. लेकिन इससे पहले ये पूरा मामला जानते हैं.

2 / 10
AR Rahman दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर में से एक हैं. वे भारतीय संगीत के अलावा अरब और अन्य देशों के भी कई गाने बनाते हैं. उन्होंने ऑस्कर जीता और लाखों दिल भी जीते. लेकिन अब वे एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गए हैं.

3 / 10
उन पर आरोप है कि उन्होंने गाना चुराया है. मामला फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' से जुड़ा है. सबसे पहले उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर नाम के शास्त्रीय गायक ने दिल्ली हाईकोर्ट में केस दायर किया. इसमें उन्होंने 'वीरा राजा वीरा' की धुन को चोरी करने का आरोप लगाया.

4 / 10
उन्होंने कहा कि 'वीरा राजा वीरा' की धुन उनके पिता और चाचा (जूनियर डागर ब्रदर्स) की रचना 'शिव स्तुति' से कॉपी की गई है. 'शिव स्तुति' एक पुराना ध्रुपद शैली का गीत है. कोर्ट ने पहले कहा कि गाना सिर्फ प्रेरित नहीं, बल्कि लगभग एक जैसा है.

5 / 10
सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने इस मामले पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने AR Rahman और फिल्म प्रोडक्शन हाउस (मद्रास टॉकीज) को आदेश दिया कि वे 2 करोड़ रुपये कोर्ट में जमा करें. साथ ही 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. कोर्ट ने कहा कि गाने में डागर ब्रदर्स का नाम क्रेडिट में दिया जाए.

6 / 10
इसके बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने यह आदेश रद्द कर दिया और राहत दी. लेकिन इससे रहमान की मुश्किलें कम नहीं हुईं थी. उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. जहां पर वहां की सिंगल बेंच ने फैसले को बहाल कर दिया.

7 / 10
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर समानता साबित होती है तो ओरिजिनल कंपोजर को मान्यता देनी चाहिए. कोर्ट ने 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश फिर से लागू किया है. हालांकि, अब अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2026 को है.

8 / 10
अब अगर हम AR Rahman के पक्ष की बाद करें तो उनके वकील ने तर्क दिया कि 'शिव स्तुति' ध्रुपद शैली का पारंपरिक संगीत है. जबकि 'वीरा राजा वीरा' गीत पश्चिमी संगीत की बुनियाद पर तैयार किया गया है और यह केवल हिंदुस्तानी संगीत परंपरा तक सीमित नहीं है.

9 / 10
Rahman ने यह भी कहा कि पब्लिक डोमेन में मौजूद शास्त्रीय संगीत पर कोई भी व्यक्ति विशेष दावा नहीं कर सकता. वहीं सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान रहमान ने स्वीकारा कि वीरा राजा वीरा, ठाकरवाणी संगीत परंपरा से जुड़ा हुआ है.

10 / 10
इस विवाद के बीच न्यायाधीशों ने कहा कि यह विशेषज्ञों के बीच की लड़ाई है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2 करोड़ जमा करने वाले आदेश को बरकरार रखा गया है. अब सभी लोगों की आंखें 20 फरवरी को टिकी हुई हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर क्या फैसला लेगा.