
1 / 9
Amir Khan Holi Boy: पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि इसी दिन बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का भी जन्म हुआ था. धर्म से वे मुस्लिम हैं. लेकिन वे होली जैसे खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. जन्म के बाद नर्स ने उनके गालों पर गुलाल लगाया था. इसीलिए इस त्योहार से उनका रिश्ता काफी पुराना है.

2 / 9
देश में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बॉलीवुड सितारे का जन्म भी होली के दिन ही हुआ था? यह कोई और नहीं बल्कि खुद आमिर खान हैं. वे मुस्लिम परिवार से हैं, लेकिन उनका जन्म होली के दिन हुआ था. यह कहानी बहुत खास है और लोगों को पसंद आती है.(Credit- Pinterest)

3 / 9
आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था. उस दिन होली का त्योहार था. उनकी मां ने बताया कि जब वे अस्पताल में पैदा हुए, तो नर्स ने उनके गाल या माथे पर तिलक या गुलाल जैसा कुछ लगाया था. नर्स ने आमिर को 'होली का बच्चा' कहकर बुलाया था.(Credit- Pinterest)

4 / 9
Amir Khan के लिए यह घटना यादगार थी. वे खुद कई बार बोलते हैं कि उनका जन्म होली के दिन हुआ, इसीलिए उनका जीवन इतना रंगीन है. बता दें कि आमिर का पूरा नाम आमिर हुसैन खान है. उनका पूरा परिवार पहले से ही फिल्मों से जुड़ा हुआ था. (Credit- Pinterest)

5 / 9
उनके पिता बड़े फिल्म निर्माता थे. आमिर का बचपन फिल्मी सेटों पर बीता, जिसने उनके अंदर एक्टिंग की आग को जगाया. उन्होंने पढ़ाई की और छोटे छोटे रोल्स से शुरूआत की. उनकी पहली बड़ी फिल्म "कयामत से कयामत तक" थी, जो 1988 में आई. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.(Credit- Pinterest)

6 / 9
आमिर को "मिस्टर परफेक्शनिस्ट" कहा जाता है. वे हर फिल्म में पूरी मेहनत करते हैं. "लगान", "रंगीला", "सरफरोश", "तारे जमीन पर", "3 इडियट्स", "पीके" और "दंगल" जैसी फिल्मों ने उन्हें देश-विदेश में मशहूर किया. चाइना में आमिर खान का बड़ा फैन बेस है. (Credit- Pinterest)

7 / 9
"दंगल" में उन्होंने एक पिता का किरदार निभाया, जो अपनी बेटियों को पहलवान बनाता है. यह फिल्म बहुत हिट हुई और लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की. वे सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं. उनकी फिल्में समाज के मुद्दों पर बात करती हैं, जैसे शिक्षा, लिंग भेद और किसान.(Credit- Pinterest)

8 / 9
उन्होंने सत्यमेव जयते जैसे टीवी शोज भी बनाए, जिसमें वे खुद पीड़ितों से बात किया करते थे. असली पीड़तों को स्टेज देकर उनकी आवाज को वापिस लाते थे. देश के सामाजिक मुद्दों को उठाकर उन्होंने कई सीरियस मुद्दों पर बातें की. वह शो काफी सफल रहा था. (Credit- Pinterest)

9 / 9
आज आमिर खान देश के बड़े सुपरस्टार हैं. आमिर की फिल्मों और रियल लाइफ के अनुभवों में भी धर्म से जुड़ी कोई भेद भावना नजर नहीं आती है. यही मेहनत, सादगी और अच्छी फिल्मों ने उन्हें लोगों का चहीता बनाया है. होली का यही बच्चा आज देश के कई दिलों पर राज करता है. (Credit- Pinterest)