
1 / 8
संजय लीला भंसाली की एक बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी ने रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन आलिया भट्ट साइन करके छा गईं. इतना ही नहीं, इसे बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इस फिल्म ने 49 अवॉर्ड्स जीते.

2 / 8
बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो वैश्यावृति पर आधारित है. यह फिल्म पहले दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद आलिया भट्ट की झोली में ये फिल्म जा पहुंची थी. इसके निर्माता संजय लीला भंसाली थे. (photo- youtube)

3 / 8
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था, जो वैश्यवृति की सच्ची कहानी पर आधारित थी. दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' थी. आलिया भट्ट इसमें लीड रोल में थीं. (photo- youtube)

4 / 8
इसकी कहानी आलिया के इर्द-गिर्द ही घूमती है. फिल्म में शांतनु महेश्वरी, विजय राज, सीमा पहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन जैसे सितारे अहम रोल में थे. फिल्म में आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी का रोल प्ले किया था. उनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था. (photo- youtube)

5 / 8
फिल्म की स्टोरी मशहूर माफिया सरगना गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित थी. इसमें दिखाया गया है कि कैसे उनको प्रेम जाल में फंसाकर कोठे पर महज 500 रुपये में बेच दिया गया था. इसके बाद मुंबई के रेड लाइट एरिया में उनकी एक नई जिंदगी शुरू हुई और फिर माफिया सरगना बन गईं. (photo- youtube)

6 / 8
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट से पहले ये फिल्म दीपिका पादुकोण को लीड रोल की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने किसी वजह से इसे ठुकरा दिया था. दीपिका के बाद रानी मुखर्जी को भी फिल्म को लेकर कॉन्टेक्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया. (photo- youtube)

7 / 8
इसके साथ ही अगर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कमाई की बात की जाए तो इसका निर्माण 100 करोड़ के बजट में किया गया था. IMDb के अनुसार, फिल्म की कमाई 132.01 करोड़ भारत में हुई थी. जबकि दुनियाभर में फिल्म 211.50 करोड़ रुपये कमाए थे. (photo- youtube)

8 / 8
'गंगूबाई काठियावाड़ी' की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग रात में की गई थी. फिल्म की IMDb रेटिंग भी 10 में से 7.6 है.(photo- youtube)