
1 / 6
शिकागो में हुए WWE Elimination Chamber 2026 में इस बार खूब मजा आया. फैंस को चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच और रिया रिप्ली ने वुमेंस चैंबर मैच जीता. इसके अलावा दो चैंपियनशिप मैच भी हुए. एजे ली ने 11 साल बाद WWE में टाइटल जीतकर इतिहास रचा. वहीं सीएम पंक ने फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी Elimination Chamber 2026 में ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग की.

2 / 6
एलए नाइट को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया. मेंस चैंबर मैच में उन्होंने कम्पीट किया. मैच जीतना तो दूर वो ज्यादा खास नहीं कर पाए. उनकी बहुत ही कमजोर बुकिंग की गई थी. लोगन पॉल ने आसानी से उन्हें एलिमिनेट कर मैच से बाहर कर दिया. WWE में अभी भी नाइट की बुकिंग सही नहीं की जा रही है. ट्रिपल एच इसके जिम्मेदार हैं.

3 / 6
एलेक्सा ब्लिस भी खराब बुकिंग का शिकार हो रही हैं. पिछले साल वुमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने वापसी की थी. इसके बाद से उनका कैरेक्टर साधारण ही रहा है. फैंस ब्लिस को पुश देने की मांग कर रहे हैं. वुमेंस चैंबर मैच में भी ब्लिस कुछ खास नहीं कर पाई. पहले ही उ्न्हें एलिमिनेट कर दिया गया. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच की ये बहुत बड़ी गलती रही.

4 / 6
बैकी लिंच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप एजे ली के खिलाफ हार गई हैं. उन्हें अचानक इतनी जल्दी हराना बहुत बड़ी गलती है. रेसलमेनिया 42 तक उन्हें मौका देना चाहिए था. कहीं ना कहीं उनकी इस बार खराब बुकिंग की गई. एजे को इतनी जल्दी चैंपियन नहीं बनाना चाहिए था.

5 / 6
वुमेंस चैंबर मैच में राकेल रॉड्रिगेज का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. उन्होंने अपनी ताकत दिखाई. पिछले कुछ सालों में राकेल ने तगड़ा प्रदर्शन किया है. कहीं ना कहीं इस बार उन्हें विजेता बनाना चाहिए था. जेड कार्गिल के साथ उनका मैच भी जबरदस्त होता.

6 / 6
मेंस चैंबर मैच में जे'वॉन एवंस ने बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्हें खूब प्रसारित किया जा रहा था. मैच में उन्हें लंबे समय तक बने रहना चाहिए था. लोगन पॉल ने उन्हें जल्दी एलिमिनेट कर दिया. कहीं ना कहीं ये खराब बुकिंग देखने को मिली. ट्रिपल एच इस मैच के जरिए एवंस को आगे बढ़ा सकते थे.