
1 / 6
WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बच गए हैं. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. शो के लिए इस बार ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस जैसे दिग्गजों को एडवर्टाइज किया गया है. इनके बड़े मैच होने वाले हैं. मौजूदा रोस्टर में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. जल्द ही इनका करियर खत्म हो सकता है. यहां हम पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो WrestleMania 42 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं.

2 / 6
ब्रॉक लैसनर 48 साल के हो चुके हैं. वो भी बहुत जल्द रिटायरमेंट ले सकते हैं. पिछले साल जॉन सीना ने कहा कि लैसनर 2026 में रिटायरमेंट ले सकते हैं. WrestleMania 42 के बाद लैसनर बड़ा कदम उठाकर रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. इस चीज की बहुत संभावनाएं हैं.

3 / 6
रे मिस्टीरियो के पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. वो 51 साल के हो चुके हैं. WrestleMania 42 के बाद वो भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. मिस्टीरियो को कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

4 / 6
WWE में आर-ट्रुथ का करियर भी शानदार रहा है. वो 54 साल के हो चुके हैं. अब उनका प्रयोग भी ज्यादा नहीं किया जा रहा है. WrestleMania 42 के बाद ट्रुथ भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. ट्रुथ के पास आगे जाकर बैकस्टेज काम करने का मौका होगा.

5 / 6
2025 में शिंस्के नाकामुरा ने कहा था कि वो भी अब रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे हैं. एजे स्टाइल्स की तरह अब वो भी अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं. WrestleMania 42 के बाद नाकामुरा रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं. उनका करियर भी लंबा नहीं चलने वाला है.

6 / 6
हाल ही में खबर आई कि WrestleMania 42 के बाद रोमन रेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है. कहा गया कि उन्होंने अभी तक नई डील साइन नहीं की है. वैसे भी रेंस अब अपना करियर हॉलीवुड में बनाना चाहते हैं. हो सकता है कि वो भी WrestleMania 42 के बाद WWE से रिटायरमेंट ले लें.