
1 / 6
RCB Home Venue & IPL Final Update: IPL 2026 की शुरुआत में कुछ हफ्ते रह गए हैं. बताया जा रहा है कि मार्च 2026 के अंतिम हफ्ते से दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग शुरू हो जाएगी. पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL का खिताब अपने नाम किया था और अब वो टाइटल डिफेंड करने के इरादे से उतरेंगे. RCB के होम वेन्यू को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे थे. अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट में RCB एवं विराट कोहली फैंस के लिए 5 बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

2 / 6
पिछले साल भगदड़ मचने के बाद RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं हुआ था. हालांकि, कर्नाटक सरकार से KSCA को मैच करने की अनुमति मिल गई है. इसी वजह से बेंगलुरु के इस स्टेडियम में RCB अपने पांच होम मैच खेलने वाली है. पहले एक भी मैच बेंगलुरु में संभव नहीं लग रहा था लेकिन अब RCB 5 मुकाबले खेलेगी.

3 / 6
हर टीम IPL में अपने घर पर कुल 7 मैच खेलती है. RCB की टीम अपने 5 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, वहीं बचे हुए दो मैचों का आयोजन रायपुर में किया जाएगा. इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में फैंस को खुशखबरी दी.

4 / 6
पिछले साल की चैंपियन RCB ही टूर्नामेंट का शुरुआती मैच खेलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही पहला मैच खेला जाएगा और धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी का भी प्लान बनाया जा रहा है.

5 / 6
चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 5 लीग स्टेज के मैच ही नहीं होंगे. खबर सामने आई है कि बेंगलुरु के इस मैदान पर एक प्लेऑफ मैच का आयोजन भी किया जाने वाला है. IPL के नॉकआउट मैच हमेशा ही रोचक होते हैं और बेंगलुरु के प्रशंसकों को इसका आनंद लेने का मौका मिलेगा.

6 / 6
IPL के फाइनल पर हर एक फैन की नजर होती है. पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2026 के फाइनल मैच का आयोजन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा. अगर RCB एक बार फिर फाइनल में पहुंचती है, तो वो अपने घर पर बड़ा मैच खेल पाएंगे.