
1 / 8
होली के रंगों के बीच मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियों वाली खबर आई है. मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को त्योहार का तोहफा देते हुए 3% महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.

2 / 8
एमपी में हैप्पी होली: होली के हुड़दंग के बीच मध्य प्रदेश के सरकारी गलियारों में खुशियों की गुलाल उड़ रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों की जेब में होली की मिठास भरते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी के इजाफे की फाइल पर मुहर लगा दी है. अब कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. आइए, इस तोहफे की 5 बड़ी बातें जानते हैं...

3 / 8
मुख्यमंत्री का होली गिफ्ट: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. यह फैसला होली से ठीक पहले लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी उत्साह है.

4 / 8
46% से बढ़कर हुआ 49% : इस 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 49% हो गया है. इससे हर महीने मिलने वाली इन-हैंड सैलरी में काफी अंतर आएगा.

5 / 8
किसे मिलेगा इसका लाभ?: सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ राज्य के करीब 7.5 लाख नियमित सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अलावा, पेंशनभोगियों के लिए भी जल्द ही महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी के आदेश जारी हो सकते हैं.

6 / 8
कब से लागू होगी बढ़ी हुई सैलरी?: आदेश के मुताबिक, यह बढ़ोतरी पिछली तारीख (Backdated) से लागू की जा सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च की सैलरी जो अप्रैल में आएगी, उसमें बढ़ा हुआ पैसा और पिछले महीनों का एरियर भी शामिल होगा.

7 / 8
सैलरी में कितना होगा इजाफा?: कर्मचारियों की ग्रेड-पे के हिसाब से सैलरी में 800 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मासिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है. त्योहार के खर्चों के बीच यह एक बड़ी आर्थिक राहत है.

8 / 8
कर्मचारियों की क्या है मांग?: हालांकि 3% की बढ़ोतरी से कर्मचारी खुश हैं, लेकिन राज्य कर्मचारी संगठनों की मांग अभी भी केंद्र के बराबर 50% या उससे अधिक DA की है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार इस पर भी विचार करेगी.