अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. मानसून के बाद मौसम सुहावना होने लगता है और कई जगहों पर हरियाली भी देखने को मिलती है. अगर आप इस बार साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं और सिर्फ घूमने के बजाय ट्रिप में थोड़ा एडवेंचर चाहते हैं तो यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज ट्राई की जा सकती हैं. साउथ इंडिया में पहाड़ों पर ट्रेकिंग से लेकर पानी में राफ्टिंग और सर्फिंग तक, एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्रिप के दौरान किन एक्टिविटीज को ट्राई कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Train Toilet Tips: ट्रेन के टॉयलेट में जाने से पहले बैग में रखें ये 5 चीजें, सफर में बनी रहेगी हाइजीन
वायनाड में ट्रेकिंग
केरल का वायनाड अपनी हरियाली, पहाड़ों और खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है. यहां ट्रेकिंग करना एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है. चेम्ब्रा पीक जैसे ट्रेक के दौरान आपको पहाड़ी रास्तों के साथ आसपास की खूबसूरत नजारों को देखने का मौका मिलता है.
कूर्ग में रिवर राफ्टिंग
कर्नाटक का कूर्ग यानी कोडागु अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है. यहां कावेरी नदी में रिवर राफ्टिंग का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है. तेज बहते पानी के बीच राफ्टिंग करना आपकी साउथ इंडिया ट्रिप को रोमांचक बना सकता है.
गोवा में वाटर स्पोर्ट्स
गोवा सिर्फ बीच और नाइटलाइफ के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स भी किए जा सकते हैं. अक्टूबर में मौसम बेहतर होने के साथ कुछ चीजें जैसे पैरासेलिंग, जेट स्की और बनाना राइड जैसी एक्टिविटीज ट्रिप का मजा दोगुना कर सकती हैं.
गोकर्ण में सर्फिंग
कर्नाटक का गोकर्ण अपनी खूबसूरत बीच लोकेशन के लिए जाना जाता है. अगर आप समुद्र की लहरों के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं तो यहां सर्फिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. शुरुआती लोग ट्रेनिंग या इंस्ट्रक्टर की मदद से इसे ट्राई कर सकते हैं
हम्पी में रॉक क्लाइम्बिंग
कर्नाटक का हम्पी ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने विशाल चट्टानी इलाकों के लिए भी जाना जाता है. यहां रॉक क्लाइम्बिंग और बोल्डरिंग जैसी एक्टिविटीज एडवेंचर पसंद करने वालों को पसंद आ सकती हैं. पहाड़ों के बीच इस तरह की एक्टिविटी करने से आपको अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल
संबंधित खबरें
आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 hr agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 hr agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
4 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
7 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
19 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
23 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
23 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines