Yoga Tips: भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सुबह-सुबह ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि योग नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते अपने ऊपर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं और इसके चलते सेहत की काफी समस्याओं से जूझते रहते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिनको ऐसा लगता है कि अगर जल्दी उठकर योग नहीं किया, तो शाम को भी करने का फायदा नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप सुबह के समय अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो परेशान न हों आपशाम के समय कुछ योग कर सकते हैं।
जी हां, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार कौन-से वे योग हैं जिनको आप रोजाना शाम को भी कर सकते हैं। साथ ही दिनभर की टेंशन से अपने आप को रिलैक्स कर सकते हैं।
हीरो पोज योग
हीरो पोज योग वे योगासन है जिसमें घुटनों के बल बैठकर पैरों को कूल्हों के पास फैलाया जाता है। जिससे एड़ियों के बीच में बैठते हैं, और रीढ़ सीधी रखी जाती है।
यह शरीर की थकावट से राहत दिलाता है, साथ ही काफी ज्यादा आरामदायक मुद्रा में से एक है। इसको आप रोजाना 30 सेकेंड के लिए कर सकते हैं।
सीटेड साइड बेंड्स
सीटेड साइड बेंड्स वे योग है जो कि शरीर के साइड हिस्सों को स्ट्रेच करता है। इसके साथ ही कमर और पसलियों की जकड़न को कम करता है। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और रीढ़ की हड्डी को काफी ज्यादा राहत मिलती है। आप इस योग की 10 के 2 रेप्स कर सकते है।
पप्पी पोज
पप्पी पोज काफी आसान है। ये कंधों को खोलता है, रीढ़ की हड्डी को आराम देता है इसके साथ ही मानसिक तनाव को दूर करता है। एक्पर्ट के अनुसार आप इस योग को रोजाना शाम को 30 सेकंड के लिए कर सकते हैं।
कैमल पोज
यह आसन पीठ को मजबूत बनाता है, छाती और पेट की मांसपेशियों को खोलता है। इसके साथ ही ये ऊर्जा को बढ़ावा देता है और आत्मविश्वास को भी काफी मजबूत करता है। आप इसको रोजाना शाम को 30 सेकंड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Walking Techniques For Health: चलने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट के बताए ये 6 हेल्दी ट्रिक्स
चाइल्ड पोज
चाइल्ड पोज वे आसन है जो शरीर और मन को शांति देता है। इसके साथ ही यह पीठ और कूल्हों को आराम देता है, तनाव और चिंता को कम करता है, और गहरी सांस लेने में मदद करता है। आप इसको रोजाना शाम के समय 1 मिनट के लिए कर सकते हैं।
ब्रिज पोज
एक्सपर्ट के अनुसार यह आसन पीठ, हिप्स और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह थायरॉइड, फेफड़ों और पेट के अंगों के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही यह थकान और सिरदर्द को दूर करने में भी काफी मददगार होता है। आप इसको रोजाना 10 रेप्स में कर सकते हैं।
नी टू चेस्ट पोज
यह आसन पाचन तंत्र को सुधारने में काफी मददगार होता है और गैस की समस्या को दूर करता है। यह पीठ के निचले हिस्से को आराम देता है और मानसिक तनाव को कम करता है। आप इसको 30 सेकेंड के लिए कर सकते हैं।
नाड़ी शोधन प्राणायाम
यह प्राणायाम शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है, मन को शांत करता है। जिससे शरीर और मन दोनों में संतुलन आता है। आप इसको रोजाना शाम को 2 मिनट के लिए कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tip: घुटनों में दर्द छुपा रहा है गंभीर बीमारी का राज, अभी जानिए क्या है संकेत
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
13 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
16 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
21 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
23 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines