आजकल कम उम्र में ही बालों का कमजोर होना, टूटना और झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है, बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और बालों की सही देखभाल न करने का असर बालों की सेहत पर पड़ सकता है. ऐसे में कई लोग बालों को मजबूत बनाने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की देखभाल के लिए नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है? मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की देखभाल के लिए नारियल और अरंडी के तेल को मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बता दें यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है और इसमें बताए गए टिप्स हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
नारियल और अरंडी तेल से तैयार करें मास्क
बालों की कंडीशनिंग के लिए नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल तेल बालों की लेयर में होने वाले प्रोटीन के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. वहीं, अरंडी का तेल गाढ़ा होता है और बालों को चिकनाहट देने में मदद करता है.
क्या करें?
- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल निकालें.
- फिर इसमें 2 से 3 चम्मच आरंडी का तेल मिलाएं और कुछ देर के लिए रख दें.
- अब इसे बालों की लंबाई और स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं.
- लगभग 45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोएं और इस दौरान हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
बालों के लिए नारियल तेल के फायदे
बालों में तेल लगाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह बालों को नमी देने का काम करता है. हालांकि, अगर आप दोनों तेल मिलाकर लगा रहे हैं तो आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. बाकी इसे लगाने से बालों को काफी हद तक फायदा हो सकता है.
- नारियल तेल बालों की शाफ्ट के लिए फायदेमंद हो सकता है. साथ ही, यह बाल धोने के दौरान होने वाले प्रोटीन लॉस को कम करने में मदद करता है.
- यह मास्क बालों को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
बालों की कंडीशनिंग होने से कंघी करते वक्त बालों का झड़ना कम कर देता है.
अरंडी का तेल बालों के लिए कितना फायदेमंद?
अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है. इसलिए इसे बालों पर लगाने से वे मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं.
बालों को कमजोर होने से कैसे बचाएं?
- सिर्फ तेल लगाने से बालों की हर समस्या दूर नहीं होती, क्योंकि बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट और अपनी आदतों पर ध्यान देने की जरूरत होती है.
- कमजोर बाल खराब खानपान होने की वजह से हो सकते हैं. इसलिए अपनी थाली में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करें.
- बालों को स्टाइल करने या स्ट्रेटनर मशीन का इस्तेमाल करने से भी नुकसान हो सकता है. इसलिए हेयर ड्रायर या हेयर मशीन का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जयपुर जाने का है प्लान? इन जगहों पर दिखेगी त्योहार की असली चमक!
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
20 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
23 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines