बहुत पतली है आइब्रो तो यहां जानिए क्या लगाने पर हो सकती है घनी, इस तरह बढ़ने लगेंगे Eyebrows के बाल
Thick Eyebrows Home Remedies: अगर आप भी पतली आइब्रो से परेशान हैं तो यहां जानिए कौन से हैक्स आपकी आइब्रो को मोटा करने में मदद करेंगे. इस तरह आइब्रो के बाल नेचुरली बढ़ा सकेंगी आप.

Home Remedies For Eyebrows: महिलाएं अपनी आइब्रो को लेकर बेहद सटीक होती हैं. उन्हें जिस शेप में आइब्रो चाहिए और आइब्रो मोटी चाहिए या पतली इसका वे खासतौर से ध्यान रखती हैं. आइब्रो मोटी हो तो उसे अपनी पसंद का आकार देना भी आसान होता है, लेकिन मुश्किल तब आती है जब आइब्रो जरूरत से ज्यादा पतली (Thin Eyebrow) हो. ऐसे में यहां जानिए पतली आइब्रो को किस तरह घना किया जा सकता है. हेयर ग्रोथ ऑयल से लेकर घर की ही कुछ और चीजें आपके काम आएंगी.
पतली आइब्रो के लिए कैस्टर ऑयल
2 / 7आइब्रो अगर जरूरत से ज्यादा पतला हो तो कैस्टर ऑयल लगाया जा सकता है. कैस्टर ऑयल आइब्रो को घना करने में मदद करता है. इसे लगाकर आधा घंटा रखें और फिर धोकर हटा लें. (Image Credits- Pexels)
नारियल का तेल लगाकर देखें
3 / 7मिनरल्स और फैटी एसिड्स से भरपूर नारियल तेल को हल्का गर्म करके आइब्रो पर लगाया जा सकता है. इससे मालिश करने पर आइब्रो के बाल घने होने में मदद मिलती है. (Image Credits- Pexels)
एलोवेरा जैल से दिखेगा असर
4 / 7एलोवेरा में एंजाइम्स होते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं और ग्रोथ को बेहतर करते हैं. ऐसे में एलोवेरा जैल को 30-35 मिनट आइब्रो पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. (Image Credits- Pexels)
मेथी के दाने का पेस्ट लगाएं
5 / 7प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मेथी के दाने आइब्रो को घना बना सकते हैं. रात के समय एक चम्मच मेथी के दाने भिगोकर रख दें. इसे अगली सुबह पीसें और आइब्रो पर लगाकर 30 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. इसे हटाने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Image Credits- Pexels)
प्याज का रस भी आएगा काम
6 / 7प्याज के रस में सल्फर होता है जो बालों को घना करने में असरदार होता है. प्याज को पीसकर निचोड़ें और इसका रस निकाल लें. इसे रूई में डुबोकर आइब्रो पर लगाएं और 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. (Image Credits- Pexels)
पतली आइब्रो पर लगाएं दूध
7 / 7दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. ऐसे में रूई को दूध में डुबोकर आइब्रो पर लगाया जा सकता है. इसे 15 मिनट लगाए रखने के बाद हल्के गर्म पानी से धोकर हटा लें. (Image Credits- Pexels) यह भी पढ़ें - क्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाते हैं Curry Leaves Oil