What is Silent Friendship in Hindi: रिश्तों की कोई एक परिभाषा नहीं होती है। इसमें न किसी उम्र की सीमा होती है और न ही ऊंच-नीच का फासला देखा जाता है। हालांकि, वक्त के साथ बहुत कुछ बदलाव हुए हैं। आज के समय में युवाओं के लिए प्यार का मतलब अलग-अलग शब्दों के साथ बदल जाता है।
सोशल मीडिया पर तमाम तरह के शब्दों ने अपनी जगह बना ली है और इन शब्दों का मतलब प्यार और दोस्ती के रिश्ते के अलावा कई अन्य तरह से जाना जाता है। दो प्यार करने वाले रिलेशनशिप में हैं ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स (Friends with Benefits), लव बॉम्बिंग (Love Bombing), सिचुएशनशिप (Situationship), हुकअप (Hookup) जैसे शब्द, प्यार के अलग-अलग प्रकार (Types of Love) से जाने जाते हैं।
वहीं, अब प्यार का एक नया शब्द साइलेंट फ्रेंडशिप (Silent Friendship), सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना रहा है। हो सकता है कि आप इस शब्द को न जानते हों, लेकिन आपकी जिंदगी में भी कभी इस तरह के रिश्ते ने अपनी जगह बनाई होगी। आइए साइलेंट फ्रेंडशिप का मतलब (Silent Friendship Meaning) जानने के साथ समझते हैं कि ये किस तरह का रिश्ता हो सकता है?
Silent Friendship vs Relationship
दो प्यार करने वाले अगर साथ होते हैं तो उनकी पूरी कोशिश रहती है कि वो अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ला सकें और सात फेरों के साथ जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खा सकेंगे। हालांकि, साइलेंट फ्रेंडशिप एक तरह की ऐसी दोस्ती है जिसे अगर गुमनाम रिश्ता कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। पूरी दुनिया से छिपकर की जाने वाली दोस्ती को साइलेंट फ्रेंडशिप का नाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें- पार्टनर के साथ चिपककर सोने के क्या हैं फायदे?
आखिर क्या है Silent Friendship?
रिश्ता चाहे कोई सा भी हो, उसे खुशनुमा बनाए रखने के लिए दो लोगों के बीच का तालमेल अच्छा होना चाहिए। ऐसे लोग जो एक दूसरे के साथ हैं और इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा वो एक दूसरे के साथ कैसे हैं और कितने नजदीक है इसका पता भी उन दोनों को है।
इन सबके साथ ही अगर दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी होती है तो इस तरह की दोस्ती को साइलेंट फ्रेंडशिप कहा जाता है। इतना ही नहीं, साइलेंट फ्रेंडशिप में घमंड की कोई जगह नहीं होती, न ही साथ में कोई तस्वीर और न ही दोनों के बीच किसी तरह का कोई प्रेशर होता है।
अगर आपकी लाइफ में भी कोई ऐसा है जिसके साथ आपकी गहरी दोस्ती है लेकिन वो रिलेशनशिप नहीं है और न ही किसी को जानकारी है तो समझ लीजिए कि आप भी साइलेंट फ्रेंडशिप जैसे रिश्ते में हैं।
ये भी पढ़ें- Aloe Vera बढ़ाएगा आपकी खूबसूरती!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
11 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines