Aloe Vera Viral Hacks: सर्दियों में एलोवेरा बढ़ाएगा आपकी खूबसूरती! जानें सही तरीका
Aloe Vera Viral Hacks: एलोवेरा का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में ही नहीं सर्दियों में भी कई तरह से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
Edited By Simran Singh

Aloe Vera
Edited By Simran Singh

Aloe Vera
Aloe Vera Viral Hacks for Beauty in Hindi: आपके घर में एलोवेरा है क्या? तो आप इसको किस तरह से इस्तेमाल करते हैं? क्या सिर्फ गर्मियों में अपने बाल या स्किन केयर के लिए एलोवेरा को यूज करते हैं? अगर हां, तो सर्दियों में क्यों महंगी-महंगी क्रीम या बॉडी लोशन पर खर्च करते हैं?
एलोवेरा का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी आपकी त्वचा से लेकर बालों के लिए फायदेमंद होता है। आपकी सुंदरता को और ज्यादा बढ़ाने के लिए एलोवेरा कई तरह से काम आ सकता है। आज हम आपके लिए एलोवेरा (Aloevera) के कुछ वायरल हैक्स लेकर आए हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के काम आ सकते हैं और सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या से परेशान हैं तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल को लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के काम आता है। इसके लिए आपको एलोवेरा लेना है और उसमें से जेल को निकालकर स्किन पर लगा लेना है।
सर्दियों में आप अपने होंठों का भी ख्याल रख सकते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से होंठ को मुलायम बनाया जा सकता है। कई एक्सपर्ट्स एलोवेरा का यूज चीनी के साथ मिलाकर होंठ पर एक स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं, जिससे होंठ की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है।
आप एलोवेरा का इस्तेमाल आंखों की पलकों से लेकर मूछों को सवारने तक के लिए कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक ब्रश लेना होगा और उसमें जेल को लगाकर जैसे आप पलकों पर मस्कारा लगाते हैं, वैसे लगा लें। इस तरह से Eyelashes की ग्रोथ अच्छी हो सकेगी। लड़के अपनी मूछों पर क्रीम या किसी जेल की जगह एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।
आंखों के नीचे हुए काले घेर को हटाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एलोवेरा से अंदर वाला हिस्सा लेना है और उसे 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाकर रखना है। इस तरह से हफ्ते में दो बार करेंगे तो आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।
आप वीडियो के माध्यम से एलोवेरा के अन्य ब्यूटी बेनिफिट्स भी देख सकते हैं।
Underarm Black Removal Home Remedies
एलोवेरा का इस्तेमाल बगल के कालेपन को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। बस एलोवेरा को लें और उसे बीच में कट कर लें, इसमें से वाइट हिस्सा जेल वाला निकालकर अपनी बगल में लगा लें। सूखने के बाद कपड़े से साफ कर लें आप ऐसा नहाने से पहले रोजाना कर सकते हैं या फिर हफ्ते में दो बार भी अपना सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको अपने अंडरआर्म्स से कालापन हटता नजर आ सकेगा।
ये भी पढ़ें- Partner के साथ चिपककर सोने के हैं अजब फायदे!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: