How To Make Sattu Parantha: सुबह का नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होना जरूरी है. ऐसे में आप सत्तू का परांठा बनाकर खा सकते हैं. चने के सत्तू का आटा बनाया जाए तो यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन (Protein) देता है. इसे खाने पर लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बनाकर खाया जा सकता है सत्तू का परांठा.

यह भी पढ़ें- नाश्ते में इस तरह झटपट बनाकर खाएं टेस्टी झालमुरी, चटपटा और टेस्टी है यह ब्रेकफास्ट

---खबर नीचे जारी है---

सत्तू का परांठा बनाने की रेसिपी

सामग्री

---खबर नीचे जारी है---

गेंहू का आटा - 2 कप
नमक - स्वादानुसार
पानी - आवश्यक्तानुसार

---खबर नीचे जारी है---

भरवां मिश्रण के लिए -

---खबर नीचे जारी है---

सत्तू - एक कप
प्याज - एक बारीक कटा हुआ
लहसुन - 4-5 कलियां कटी हुई
अदरक - एक इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च - 2-3
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
नींबू का रस - एक बड़ा चम्मच
अजवाइन और कलौजी - आधा छोटा चम्मच
सरसों का तेल - एक चम्मच
नमक - स्वादानुसार

---खबर नीचे जारी है---

परांठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले आटा तैयार कर लें. आटा गूंथ लेने के बाद आटे को 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए अलग रख दें.
  • अब स्टफिंग के लिए सभी चीजों को एक साथ किसी बर्तन में डालें और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब आटे की लोई बनाकर उसे आधा बेलें और उसमें सत्तू की स्टफिंग रखकर भरकर बंद कर लें.
  • अब परांठा बेलकर तवे पर डालें और दोनों तरफ से अच्छे से तेल लगाकर पका लें. बस तैयार है आपका सत्तू का परांठा.

सत्तू का परांठा खाने का बेस्ट तरीका

आप सत्तू के परांठे को दही के साथ खा सकते हैं या फिर धनिये की चटनी के साथ भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन, सत्तू का परांठा सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है बैंगन के भरते या चोखे के साथ. इस परांठे का स्वाद बैंगन के भरते के साथ कई गुना बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें - नाश्ते में बनाएं मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे, इस रेसिपी को करें फॉलो और तैयार करें यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट