Weight Loss Tips: वजन कम करना कोई आसान बात नहीं है किसी के लिए भी आपने शरीर के चर्बी को कम करने में महीनों लग जाते हैं। वहीं, एक कंटेंट क्रिएटर की वजन घटाने की जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि उसने 31 किलो वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में अंडे और आलू शामिल किया था।
कंटेंट क्रिएटर लिडिया इनेस्ट्रोज़ा ने अपने वजन कम करने का वीडियो साझा किया, जिसमें वह नुस्खा भी शामिल है जिससे उन्हें वजन घटाने में मदद मिली। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि मैंने अपने वजन घटाने के सफर के दौरान हर दिन ये नाश्ता किया। मैं कभी-कभी इसे दोपहर और रात के खाने में भी खाती हूं। मैं निश्चित रूप से कह सकती हूं कि ये शायद आज तक मेरा नंबर वन नाश्ता है।
कैसे करती हैं नाश्ते में शामिल
उन्होंने आगे बताया कि मैं एक पूरा आलू इस्तेमाल करती हूं, उसे काटती हूं, नमक, काली मिर्च, लहसुन पाउडर और पपरिका मिलाती हूं और उसे जैतून के तेल से भर देती हूँ। फिर मैं उसे 15 मिनट के लिए एयर फ्रायर में डाल देती हूं और अपने अंडों के लिए, मैं कुछ टमाटर और प्याज इस्तेमाल करती हूँ और उसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाती हूं। थोड़ा नमक और लहसुन पाउडर मिलाती हूं और मैं हमेशा 3 से 4 अंडे डालती हूं और उसे अच्छे से भून लेती हूं।
क्या यह नाश्ते का हेल्दी ऑप्शन है?
टोन 30 पिलेट्स की नुट्रिशन एक्सपर्ट अश्लेषा जोशी ने बताया कि अगर अंडे और आलू का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो ये नाश्ते के लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। अंडे हाई प्रोटीन और हेल्दी फैट प्रदान करता है, जबकि आलू फाइबर और कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है। ये आपके क्रेविंग को कम करता है और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।