Weight Loss Tips: ये 5 हरी सब्जियां कम करेंगी पेट की चर्बी! ऐसे करें डाइट में शामिल

Weight Loss Tips: अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में बदलाव करते हुए इसमें कुछ हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: वजन कम करने की बात आती है सबसे पहले हम अपनी डाइट में बदलाव करते हैं, जो कि सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो इसके और प्रॉपर वेट लॉस डाइट भी फॉलो नहीं करते हैं तो भी सामान्य चीजों को खाकर फैट कम कर सकते हैं। मोटापा घटाने के तरीके सबके लिए एक जैसा नहीं होता है, लेकिन कैलोरी का ध्यान रखना जरूरी होता है। कई बार हम हाई कैलोरी वाली चीजें खा लेते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। अगर आप इन सब्जियों के डाइट में शामिल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन सी सब्जी है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

ब्रोकली

ब्रोकोली फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। साथ ही  इस क्रूसिफेरस सब्जी में हाई सल्फोराफेन भी होता है। ये लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगने देता है और आप अनहेल्दी खाने से बच सकते हैं। इससे आपके पेट की चर्बी आसानी से कम हो सकती है।

कोलार्ड साग

कोलार्ड साग जिसे पत्ता भी कहा जाता है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हें हरी पत्तेदार सब्जियों के रूप में किसी भी तरीके जैसे कि सलाद या सब्जी बनाकर खा सकते हैं। कोलार्ड के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

फूलगोभी

फूलगोभी में कार्ब  और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अपने शरीर फाइबर को बढ़ाने के लिए चावल, स्टेक और चिकन विंग्स की जगह फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं। खास कर के अगर आप  इसका सेवन रात में करते हैं, तो ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

करेला

करेला एक लो कैलोरी वाली सब्जी है, जिसमे फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अपना फैट कम करना चाहते हैं तो इस सब्जी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। करेले का सेवन आप कई तरीको से कर सकते हैं।

बैंगन

बैंगन में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन का एक अच्छा सोर्स है। ऐसे में अगर आप बैंगन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ये वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ