घर में लड़की ने कैसे घटाया 53 किलो वजन, जानिए किस तरह कैसे-कैसे आया जिंदगी में बदलाव

Weight Loss Journey: वेट लॉस करना आसान प्रक्रिया नहीं होती है। हालांकि, कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय कर लें, तो हर काम मुमकिन है। कुछ ऐसा ही इस महिला ने भी किया है। दुबई की निग्गी फुलवानी की वेट लॉस जर्नी इतनी इंस्पायरिंग है कि आप भी उसकी कहानी जानकर आज ही वेट लॉस का फैसला कर लेंगे।

Image (3)

Weight Loss Journey: वजन कम या ज्यादा रखना अपनी-अपनी पसंद होती है लेकिन ज्यादा वेट नुकसानदायक इसलिए है, क्योंकि इससे इंसान को कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, ओबेसिटी हो सकती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वेट लॉस करने की सलाह भी देते हैं। हालांकि, वेट लॉस करना उतना भी आसान नहीं है, जितना सोचा जाए। कुछ लोगों के लिए वेट लॉस एक कठिन परीक्षा होती है। मगर एक बार अगर किसी काम को करने की ठान लें, तो सबकुछ मुमकिन है। कुछ ऐसा ही दुबई की इस लड़की की वेट लॉस जर्नी हमें बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है निग्गी फुलवानी?

दरअसल, निग्गी फुलवानी, जो दुबई में एक मार्केटिंग कंसलटेंट हैं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने वेट लॉस की जर्नी की शुरुआत अगस्त, साल 2020 में की थी। उनकी जर्नी की शुरुआत मुश्किलों से हुई थी लेकिन अंत होते-होते उनकी जिंदगी इतनी बदल गई कि आज भी इस बात को यादकर वो हैरानी महसूस करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Phulwani (@niggiphulwani)

विज्ञापन

क्या-क्या फायदे हुए निकिता को?

  • निग्गी बताती हैं कि जब से उन्होंने वजन घटाने का फैसला किया है, तब से ही उन्होंने खुद को सबसे खूबसूरत मानना शुरू कर दिया है। इसके पीछे कारण है आत्मविश्वास बढ़ना। अब वे बिना किसी घबराहट के अपने काम को और अपनी राय दुनिया के सामने रख पाती हैं।
  • निग्गी ने बताया कि पहले वे खूब शराब पिया करती थी मगर जब से उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया है, उन्होंने शराब से दूरी बनाई और अब वे बिल्कुल भी अल्कोहल का सेवन नहीं करती हैं।
  •  मेंटल हेल्थ में सुधार हुआ। निग्गी ने बताया कि अब वे पहले से भी ज्यादा बेहतर नींद लेती हैं, जो उन्हें मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। वे गंभीर पीसीओएस की मरीज थी, वेट लॉस से पहले उन्होंने लगातार 4 साल तक मेडिकल हेल्प ली लेकिन फायदा नहीं हुआ। Weight Loss ने उनकी इस बीमारी को भी जड़ से खत्म कर दिया है।

कैसे कम किया वजन?

निग्गी फुलवानी ने अपनी रील के माध्यम से यह बताया कि उन्होंने वेट लॉस जर्नी की शुरुआत साल 2020 में की थी। उन्होंने 50 किलो तक वेट तो पहले 10 महीनों में ही घटा लिया था। दरअसल, निकिता को 63 किलो वेट लॉस करना था लेकिन 50 के बाद अगले 3 किलो कम करने में उन्हें 3 साल लग गए। इसका कारण यह था कि उन्होंने 10 महीने तक लगातार एक ही डाइट, एक ही आहार का सेवन किया था। 10 महीनों तक उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को बिल्कुल एक जैसा रखा था। इसमें उन्होंने एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट का सेवन भी किया था।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ