हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chicken Lachha Pakoda Recipe: नॉनवेज खाने के शौकीन स्नैक में ट्राई करें रेस्त्रां स्टाइल चिकन लच्छा पकौड़ा, फॉलों करें ये रेसिपी

विज्ञापन

Chicken Lachha Pakode Recipe: अगर आप एक नॉनवेज लवर हैं तो आज तक आपने चिकन से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- चिकन टिक्का, चिकन करी, चिकन बिरयानी या चिकन मसाला आदि का आनंद तो खूब उठाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने चिकन लच्छा पकौड़ा का आनंद उठाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब मजेदार लगते हैं। इसको आप किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान लंच या डिनर दोनों में ही आासनी से बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने की रेसिपी-

चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने की सामग्री-

  • बोनलेस चिकन 250 ग्राम
  • बेसन 2 बड़े चम्मच
  • मैदा 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1/4 टी-स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर 1/2 टेबल-स्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • गरम मसाला 1/2 टी-स्पून
  • नींबू का रस 3 टीस्पून
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 टेबल-स्पून
  • आलू 500 ग्राम कटा हुआ
  • काली मिर्च 1 टी-स्पून
  • लहसुन पाउडर 1 छोटा चम्मच

अभी पढ़ें – गर्मागर्म चाय के मजे को दोगुना बना देता है महाराष्ट्रीय मसाला वड़ा, जानें झटपट रेसिपी

चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने की रेसिपी-

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन के बोनलेस पीस लें।
  • फिर आप इनको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में बेसन, मैदा, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च और बाकी की सारी सामग्री डालकर मिलाएं।
  • फिर आप इस पेस्ट में चिकन के टुकड़े डालें और मैरीनेट करने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप लच्छा बनाने के लिए एक बडी शेप के आलू को छील लें।
  • फिर आप इसको उबालकर कद्दूकस करके रख लें।
  • इसके बाद आप आलू में मैदा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, लहसुन पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • फिर आप आलू को पानी छोड़ने के लिए करीब 10 मिनट तक अलग रख दें।
  • इसके बाद आप एक बड़ी कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
  • फिर आप पकौड़े बनाने के लिए अपनी हथेली पर एक बड़ा चम्मच आलू का मिक्चर लें।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर से मैरीनेट चिकन का एक टुकड़ा रख दें।
  • फिर आप इसको एक और बड़े चम्मच की सहायता से आलू के मिक्चर से कवर कर दें।
  • इसके बाद आप गर्म तेल में पकौड़ों को डालकर हल्की आंच पर कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके टेस्टी और क्रिस्पी चिकन लच्छा पकौड़ा बनकर तैयार हो चुके हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें