Sawan 2025: सिर्फ हाथ नहीं पैरों को भी बनाएं स्टाइलिश, लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स

सावन के दिनों में हर महिला को सजने-संवरने का शौक होता है और सबसे ज्यादा मेहंदी लगाने का। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें मेहंदी लगाने का बेहद शौक है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में जिन्हें आप चुन सकती हैं।

Sawan 2025: सिर्फ हाथ नहीं पैरों को भी बनाएं स्टाइलिश, लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स

Sawan 2025: अगर आप भी सावन में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो इस बार हाथों के साथ-साथ पैरों की खूबसूरती पर भी थोड़ा ध्यान दें। पैरों में मेहंदी लगाना न सिर्फ पारंपरिक होता है, बल्कि यह आपके पूरे लुक को भी एक खास और सुंदर अंदाज देता है। आजकल पैरों की मेहंदी के कई नए और ट्रेंडिंग डिजाइन्स आ गए हैं जो दिखने में बेहद स्टाइलिश और आकर्षक लगते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे डिजाइन्स के बारे में जिन्हें आप सावन के दिनों में लगवा सकती हैं और हाथों के साथ-साथ पैरों की शोभा भी बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन

कड़ा मेहंदी डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें पैरों में मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आप यह कड़ा डिजाइन लगवा सकती हैं और हाथों के साथ-साथ पैरों की रौनक भी बढ़ा सकती हैं। यह डिजाइन रचने के बाद काफी सुंदर लगती है और यह इन दिनों काफी ट्रेंडिंग भी है।

भरवा मेहंदी

Image Source Pinterest

विज्ञापन

भरवा मेहंदी रचने के बाद बेहद सुंदर लगती है। अगर आप भी सावन में पैरों पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो आप इस डिजाइन को अपना सकती हैं। यह डिजाइन काफी लोकप्रिय है और पारंपरिक लुक के लिए परफेक्ट है।

फिंगर टिप डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

पैरों में लगी सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी काफी आकर्षक लगती है। अगर आप कुछ हल्का और ट्रेंडी चाहती हैं तो यह फिंगर टिप डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

लोटस प्रिंट

Image Source Pinterest

विज्ञापन

मेहंदी के कई डिजाइन में से लोटस प्रिंट एक बेहद एलिगेंट और सुंदर डिजाइन है। अगर आप चाहें तो इस लोटस प्रिंट को अपना सकती हैं।

बेल डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

अगर आप ऑफिस जाती हैं और हल्की व सादगी भरी डिज़ाइन पसंद करती हैं, तो यह बेल डिजाइन आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है। यह न केवल रचने में आसान है बल्कि दिखने में भी बेहद सुंदर लगती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ