हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए ततैया का जहर कैसे उतारें

Tatatiya Kaat Le To Kya Kare: ततैया काट ले तो घर की ही कुछ चीजें डंक का असर कम करने में मदद करती हैं. इन चीजों से त्वचा फूलती नहीं है और दर्द कम होता है सो अलग. ऐसे में आप भी जान लीजिए ततैया के काटने पर क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
ततैया के काटने पर क्या करना चाहिए, जानिए यहां.

Wasp Sting Home Remedies: पीली ततैया एक बार काट ले तो व्यक्ति घंटों तक त्वचा खुजाते-खुजाते परेशान हो जाता है. ततैया का डंक होता भी ऐसा है जैसे किसी ने बहुत तेज सूंई चुभो दी हो. शरीर के जिस हिस्से पर ततैया (Tataiya) काट ले वो हिस्सा फूल जाता है, सूजकर लाल हो जाता है, उसपर खुजली होती है और दर्द होता है सो अलग. ऐसे में पीली ततैया के काटने पर तुरंत क्या लगाएं और किन घरेलू नुस्खों से ततैया के डंक की खुजली दूर होगी जानिए यहां.

पीली ततैया काट ले तो क्या करें

साबुन और पानी से धोएं त्वचा

ततैया काटने पर त्वचा को साबुन और पानी से अच्छे से धो लें. स्किन धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. इससे त्वचा पर डंक से संक्रमण नहीं फैलता है.

विज्ञापन

बर्फ से करें सिकाई

जिस जगह ततैया ने डंक मारा है उस जगह पर बर्फ से सिकाई करने पर आराम मिलेगा और सूजन ठीक होगी. इसके लिए किसी कपड़े में बर्फ लपेटकर डंक वाले हिस्से पर लगाएं. 10 से 20 मिनट सिकाई करने पर आराम महसूस होगा.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा का पेस्ट

डंक वाली जगह पर बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट बनाकर मल सकते हैं. इससे डंक का जहर नहीं फैलता है. थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाएं और डंक वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

एलोवेरा भी आएगा काम

एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं. ऐसे में ततैया के काटने पर डंक वाली जगह पर एलोवेरा लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

शहद दिखाएगा असर

एलोवेरा की ही तरह शहद भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. शहद को डंक वाली जगह पर लगाने पर जलन नहीं होती है और आराम महसूस होता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

ततैया के डंक वाली जगह को बार-बार खुजाने से परहेज करें. इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है और त्वचा और ज्यादा फूली हुई नजर आती है. इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर ततैया ने गले या मुंह के आस-पास काट लिया है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – रिश्तेदारों की ये 5 सलाह बच्चे के लिए साबित हो सकती हैं खतरा! डॉक्टर ने कहा कभी ना मानें ये बातें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola