Swimming Pool Exercise: पूल में मस्ती के साथ घटाएं वजन, करें ये मजेदार वर्कआउट

गर्मियों के समय ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें स्विमिंग करना काफी पसंद होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और इसके साथ ही आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे स्विमिंग करके अपना वजन घटा सकते हैं।

Swimming Pool Exercise: पूल में मस्ती के साथ घटाएं वजन, करें ये मजेदार वर्कआउट

Swimming Pool Exercise: ऐसा कई बार होता है कि गर्मी के मौसम में वर्कआउट करना थकाने वाला और बोरिंग लगने लगता है। लेकिन अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो पूल एक्सरसाइज एक मजेदार और असरदार तरीका हो सकता है। पानी में की गई एक्सरसाइज शरीर पर कम प्रेशर डालती हैं जिससे जोड़ों पर तनाव नहीं पड़ता और आप आसानी से लंबे समय तक एक्टिव रह सकते हैं। इसके साथ
ही अगर आप इन एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे आपको मजा भी आएगा और वजन जल्दी घटेगा। तो आइए जानते हैं कि कौन-सी एक्सरसाइज हैं जिन्हें आपको स्विमिंग के समय करना चाहिए।

वॉटर जॉगिंग

वॉटर जॉगिंग एक्सरसाइज बहुत ही आसान होती है। इसको करने के लिए आप पूल के अंदर एक जगह पर खड़े होकर दौड़ने की तरह जॉगिंग कर सकते हैं। पानी का रेजिस्टेंस मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और अधिक कैलोरी बर्न करता है। यह कार्डियो के लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन है।

फ्लटर किक्स

फ्लटर किक्स को आप पूल की दीवार पकड़कर कर सकते हैं। पूल के अंदर पानी में सीधा लेट जाएं और पैरों को बारी-बारी से ऊपर-नीचे हिलाएं। यह पेट, जांघ और हिप्स की चर्बी कम करने में मदद करता है।

 ट्रेडिंग वॉटर

Image Source Freepik

पानी के अंदर खुद को बिना डूबे तैरते रहना, यानी हाथ-पैर चलाते रहना। इसको ट्रेडिंग वॉटर एक्सरसाइज कहते हैं। यह पूरे शरीर की मसल्स को एक्टिव करता है और बहुत तेजी से फैट बर्न करता है।

वॉटर पुश-अप्स

वॉटर पुश-अप्स को आप पूल के किनारे पर खड़े होकर दीवार पर हाथ रखकर पुश-अप्स कर सकते हैं। पानी का प्रेशर इसे और ज्यादा असरदार बनाता है। यह छाती, कंधों और हाथों के लिए बहुत अच्छा है।

टक जंप्स

पानी में खड़े होकर ऊपर कूदें और घुटनों को छाती की ओर मोड़ें। यह मस्ती भरी एक्सरसाइज है जो पैरों की ताकत बढ़ाती है और कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद करती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ