अनार का जूस है सेहत का खजाना, रोजाना पीने से होंगे कमाल के फायदे

Pomegranate Juice Benefits: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अनार का जूस पीना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार का जूस पीने के अनेक फायदे हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि रोजाना इस जूस का सेवन क्यों करना चाहिए।

अनार का जूस है सेहत का खजाना, रोजाना पीने से होंगे कमाल के फायदे

Pomegranate Juice Benefits: अनार को सेहत का खजाना माना जाता है और इसका जूस रोजाना पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खासकर दिल, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में अनार का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आप रोज सुबह एक गिलास ताजा अनार का जूस पीते हैं तो इससे सेहत पर अनेक फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन

दिल को रखे मजबूत

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो यह आपके दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

सूजन को करे कम

अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन और जलन जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। यह जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को करे कम

Image Source Freepik

रोजाना अनार का जूस पीने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। अनार में पाए जाने वाले तत्व ब्रेस्ट कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में सहायक हो सकते हैं।

विज्ञापन

त्वचा को बनाए ग्लोइंग और जवान

अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे चमकदार तथा जवान बनाए रखता है। यह पिंपल्स और झुर्रियों को भी काफी कम कर सकता है।

वजन घटाने में करे मदद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अनार का जूस आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर होता है जो भूख को नियंत्रित करता है और फैट को जल्दी बर्न करने में सहायता करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ