Rabdi Toast Recipe: करवाचौथ पर मुंह मीठा करें लजीज रबड़ी टोस्ट के साथ, ये रही 10 मिनट वाली रेसिपी

रबड़ी टोस्ट

Rabdi Toast Recipe In Hindi: रबड़ी एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है जिसको पूरे भारत में लोग खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए रबड़ी का स्वाद तो आपने कई बार खूब चखा ही होगा।

विज्ञापन

लेकिन क्या कभी आपने रबड़ी टोस्ट बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए रबड़ी टोस्ट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है।

विज्ञापन

इसको आप किसी भी खास मौके के दौरान डेजर्ट में बनाकर सबको खुश कर सकते हैं। हर कोई इस डिश को एक बार खाकर बार-बार मांगकर खाएंगे, तो चलिए जानते हैं रबड़ी टोस्ट (Rabri Toast Recipe) बनाने की रेसिपी-

रबड़ी टोस्ट बनाने की सामग्री-

  • 2 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप दूध
  • 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स कटे
  • 1 टी स्पून सूखी गुलाब की पत्तियां

रबड़ी टोस्ट बनाने की रेसिपी- (Rabri Toast Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड की स्लाइसेस लें।
  • फिर आप इनके किनारों को चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दें।
  • इसके बाद आप ब्रेड को डाइगोनल शेप में काटकर रख लें।
  • फिर आप एक नॉनस्टिक पैन पर देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इस पर कटी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इसमें दूध डालकर उबाल लें।
  • फिर आप इसमें मिल्क पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसको करीब 3-4 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • फिर आप इस तैयार रबड़ी को ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह से फैला लें।
  • अब आपका लजीज रबड़ी टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पत्तियां से गार्निश करके ठंडा सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ