बिना ब्रेड के झटपट बनाएं ये क्रिस्पी सैंडविच, खाने के बाद सब बोलेंगे-वाह!

Suji Sandwich Recipe: आपने ब्रेड से बना हुआ सैंडविच तो खाया ही होगा लेकिन क्या आपने कभी बिना ब्रेड के सैंडविच खाया है? नहीं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी रेसिपी जिसे खाने के बाद आप ब्रेड सैंडविच खाना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

Sandwich without Bread

Sandwich without Bread

विज्ञापन

Suji Sandwich Recipe: क्या आपका बच्चा भी आप से टिफिन में कुछ स्पेशल भेजने की जिद्द करता है? क्या आप भी अपने बच्चे की हेल्थ को लेकर परेशान रहती हैं और इसके कारण टिफिन में हर रोज रोटी सब्जी भेज देती हैं। तो ये आर्टिकल है आपके लिए। आज हम आपको एक ऐसी स्पेशल डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो न मैदे से बनी है और न ज्यादा ऑयली है, साथ ही में ये हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी नहीं है।

क्या आपने कभी बिना ब्रेड का सैंडविच खाया है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज हम आपको बिना ब्रेड के सैंडविच बनाना सिखाएंगे। इस सैंडविच को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं है और ये झटपट तैयार भी हो जाएगा। आइए जानते हैं इस सैंडविच को बनाने की रेसिपी।

Advertisment

सामग्री (Suji Sandwich Ingredients)

  1. सूजी-1 कप
  2. दही
  3. नमक (स्वादानुसार)
  4. गाजर
  5. प्याज
  6. आलू
  7. बटर
  8. चीज
  9. धनिया
  10. ईनो

सैंडविच बनाने की रेसिपी (Suji Sandwich Recipe)

  1. सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हम सूजी में दही, नमक और पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लेंगे।
  2. इसके बाद इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
  3. अब हम सभी सब्जियों जैसे गाजर, प्याज, आलू, धनिया को कद्दूकस या बारीक काट लेंगे।
  4. इसके बाद तैयार किए हुए बैटर में सभी सब्जियों को डाल देंगे।
  5. अब इसमें एक पैकेट ईनो और हल्का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. अब सैंडविच मेकर को बटर से ग्रीस कर लें।
  7. इसके बाद इसमें बैटर का एक कोट कर दें और उसके ऊपर चीज स्लाइस को रख दें।
  8. अब चीज स्लाइस के ऊपर बैटर की एक लेयर डालकर कवर कर लें।
  9. इसके बाद सैंडविच मेकर में सैंडविच को कुछ मिनट तक पकाएं।
  10. बिन ब्रेड के सैंडविच बनकर तैयार है। इब इसे सॉस या चाय के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें- बची हुई रोटी को न करें बर्बाद, झटपट बनाएं ये टेस्टी गार्लिक ब्रेड, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ