---विज्ञापन---

पेट के कीड़े मारने में कारगर हैं ये 7 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Stomach Worms Home Remedy: बच्चों से लेकर बड़ों के पेट में कीड़े होना नॉर्मल प्रॉब्लम है। अक्सर बचपन में यह समस्या ज्यादा देखते हैं। पेट के कीड़े की समस्या को कैसे करें दूर, जानिए।

---विज्ञापन---

Stomach Worms Home Remedies: अक्सर हम बचपन में छोटे बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या सुनते हैं, लेकिन ये समस्या बड़े होने पर भी देखी जाती है। कभी-कभी खाने-पीने के सामान में मिलावट की वजह से भी पेट में कीड़े की दिक्कत होती है। वैसे तो ये नॉर्मल समस्या है, लेकिन फिर भी इसे हल्के में लेना नहीं चाहिए।

क्योंकि उनका इलाज अगर टाइम से नहीं होता है, तो इससे कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसके अलावा ये आपकी इंटेस्टाइन/आंतों (Intestine) को भी नुकसान कर सकता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिनकी हेल्प से पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं…

---विज्ञापन---

नींबू का रस

नींबू का रस एंटीपैरासिटिक गुणों से भरपूर होता है जो कीड़ों को मार सकता है। एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से यह फायदेमंद हो सकता है।

अदरक का रस

अदरक का रस भी एंटीपैरासिटिक गुणों से भरपूर होता है और पेट के कीड़ों को मारने में मदद कर सकता है। आप इसे पानी में मिलाकर पिएं।

---विज्ञापन---

नमक और अजवाइन 

एक-एक स्पून नमक और अजवाइन को पानी में मिलाकर गर्म करके पिएं, इससे भी कीड़े मर सकते हैं।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों को चबाने से या तुलसी का रस पीने से भी पेट के कीड़े मारे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

मेथी के दाने

मेथी के दाने पेट के कीड़ों के खिलाफ एक असरदार उपाय हो सकते हैं। इसे पानी में भिगोकर रात भर के लिए रखें और सुबह में उस पानी को पीने से लाभ मिल सकता है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल एक अन्य उपाय है जो पेट के कीड़ों के खिलाफ कारगर हो सकता है।

---विज्ञापन---

प्याज का रस

प्याज का रस भी कीड़ों को मारने में मदद कर सकता है। प्याज का रस पानी में मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मर सकते हैं।  यह उपाय केवल सामान्य सुझाव हैं और अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से सलाह करें। इसके अलावा इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह लें।

ये भी पढ़ें- भूल जाएंगे अंडा-च‍िकन, इन 7 फूड्स में कूट-कूटकर भरा है प्रोटीन

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2024 12:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola