Gujarati Khaman Dhokla Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट भी हो, पेट भरने वाला भी हो और जल्दी बन जाए. ऐसे में गुजरात का मशहूर खमन ढोकला एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह हल्का, मुलायम, स्पंजी और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, जो बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है. कई लोग सोचते हैं कि ढोकला बनाने में बहुत समय लगता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो इसे सिर्फ 20-30 मिनट में घर पर शानदार ढोकला तैयार किया जा सकता है. बेसन, दही और इनो फ्रूट सॉल्ट की मदद से तुरंत नरम और फूला हुआ ढोकला बन जाता है, ऊपर से राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. अगर आप रोज वही पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज ही इस स्वादिष्ट गुजराती डिश को ट्राई करें.
यह भी पढ़ें: किन गलतियों से फट सकता है प्रेशर कुकर? कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये भूल
खमन ढोकला बनाने के लिए जरूरी सामग्री Authentic Gujarati Khaman Dhokla Recipe
स्वादिष्ट और मुलायम ढोकला बनाने के लिए पहले सारी नीचे दी गई सामग्री तैयार करें;
- 1 कप बेसन.
- 1 बड़ा चम्मच सूजी.
- 1/4 कप दही.
- 3/4 कप पानी.
- 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट.
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस.
- 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट.
- नमक स्वादानुसार.
- थाली चिकनी करने के लिए थोड़ा तेल.
तड़के के लिए:
- 2 बड़े चम्मच तेल.
- 1/2 छोटा चम्मच राई.
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा.
- 1 छोटा चम्मच तिल.
- 10-15 करी पत्ते.
- 3-4 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई.
- 1 बड़ा चम्मच चीनी.
- 1/3 कप पानी.
- हरा धनिया और नारियल सजाने के लिए.
घर पर ऐसे बनाएं नरम और स्पंजी खमन ढोकला How To Make Spongy Dhokla At Home
- ढोकला बनाने की विधि आसान है, बस हर स्टेप ध्यान से पढ़ें.
- सबसे पहले स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी डालकर गरम करें.
- एक थाली या प्लेट में तेल लगाकर चिकना कर लें.
- अब बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, दही, पानी, नींबू रस, अदरक-मिर्च पेस्ट और नमक डालकर घोल तैयार करें.
- ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.
- अब इसमें इनो डालें और हल्के हाथ से तुरंत मिलाएं, घोल फूलने लगेगा.
- तुरंत इस घोल को थाली में डाल दें.
- थाली को स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं. पकने के बाद वह फूल जाएगा.
- चाकू डालकर जांच लें, अगर साफ निकले तो ढोकला तैयार है.
- अब पैन में तेल गरम करें, राई, जीरा, तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.
- पानी और चीनी डालकर एक उबाल लें, फिर यह तड़का ढोकले पर डाल दें.
- ऊपर से हरा धनिया और नारियल डालकर चटनी के साथ परोसें.
- इस तरह आपको स्वादिष्ट ढोकला तैयार हो जाएगा, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें: एक साथ 3-4 अलग-अलग दवाइयां खाना सही है या खतरनाक? जानिए शरीर पर कैसा पड़ सकता
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines