किन गलतियों से फट सकता है प्रेशर कुकर? कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये भूल

कुकर ब्लास्ट की घटना कई बार सामने आती है, लेकिन कुकर फटता क्यों हैं इसकी सच्चाई अक्सर लोग नहीं जानते हैं. आइए इस स्टोरी में समझते हैं किन गलतियों से फट सकता है प्रेशर कुकर.

Pressure Cooker Blast
1 / 8

कुकर ब्लास्ट एक गंभीर घटना, जिसमें चूल्हे पर रखा कुकर अचानक ज्यादा प्रेशर होने के कारण फट जाता है. यह स्थिति ज्यादा गंभीर तब हो जाती है, जब वहां कोई खड़ा हो. आइए जानते हैं किन गलतियों के कारण प्रेशर कुकर फट सकता है.  

विज्ञापन

हर घर में यूज होता है प्रेशर कुकर

हर घर में यूज होता है प्रेशर कुकर2 / 8

प्रेशर कुकर एक ऐसी चीज है, जो छोटे से लेकर बड़े हर घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. इसकी मदद से खाना जल्दी और अच्छे से पक पाता है, और उसका स्वाद भी बेहतरीन निखर के आता है.

विज्ञापन

गलती बर्बाद कर देती है सबकुछ

गलती बर्बाद कर देती है सबकुछ3 / 8

जिस तरह खाना बनाते वक्त कुछ गलतियां हो जाए, तो खाने का टेस्ट बिगड़ जाता है, ठीक उसी तरह प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते वक्त की गई कुछ गलतियां उसे ब्लास्ट करवा सकती है, जिससे गंभीर चोट आ सकती है.

गैसकेट और सेफ्टी वाल्व पर ध्यान न देना

गैसकेट और सेफ्टी वाल्व पर ध्यान न देना4 / 8

कुकर में इस्तेमाल होने वाली रबर की गैसकेट और सेफ्टी वाल्व बहुत काम की होती है, यही अंदर बन रहे दबाव को कंट्रोल करती है और अतिरिक्त भाप को बाहर निकालने का काम करती है. लंबे वक्त तक इस्तेमाल करने पर गैसकेट ढीला हो सकता है, जिससे भाप बाहर नहीं निकलती और सेफ्टी वाल्व जाम हो जाए, तो अंदर दबाव बढ़ जाता है, जिससे कुकर फट जाता है.

विज्ञापन

कुकर को भर देना

कुकर को भर देना5 / 8

कई लोग ज्यादा खाना पकाने के नाम पर कुकर को जरूरत से ज्यादा भर देते हैं, जिससे खाने को फूलने के लिए जगह नहीं मिलती है और भाप निकलने का रास्ता भी बंद हो जाता है, जिसका नतीजा कुकर ब्लास्ट होता है.

सीटी की सफाई भी जरूरी

सीटी की सफाई भी जरूरी6 / 8

सीटी भले ही दिखने में छोटी सी लगती है, लेकिन इसका काम बहुत बड़ा है. अगर आप इसकी ठीक तरीके से सफाई नहीं करेंगे, तो अंदर बन रहा भाप बाहर नहीं निकल पाएगा और कुकर फट जाएगा.

विज्ञापन

पानी का सही इस्तेमाल जरूरी

पानी का सही इस्तेमाल जरूरी7 / 8

कई लोग कुकर में खाना पकाते वक्त सही मात्रा में पानी नहीं डालते हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि कुकर ज्यादा गर्म और अंदर का तापमान बेकाबू हो जाता है. इसी गड़बड़ी के कारण कुकर ब्लास्ट हो जाता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

इन बातों का रखें खास ध्यान 8 / 8

कुकर फटने से बचने के लिए हमेशा गैसकेट, सेफ्टी वाल्व और सीटी की नियमित जांच करें, जरूरत से ज्यादा कुकर न भरें और सही मात्रा में पानी डालें. अगर भाप ठीक से बाहर नहीं निकल रही हो तो तुरंत गैस बंद करें और कुकर ठंडा होने दें. नियमित सफाई और सही इस्तेमाल से आप दुर्घटना से बच सकते हैं. (Image: Pexels/AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन