---विज्ञापन---

मिनटों में बनाएं सोया बड़ी की टेस्टी भुर्जी, खाने के बाद भूल जाएंगे पनीर का स्वाद

Soya Badi Bhurji: आपने पनीर से बनी हुई भुर्जी तो खाई होगी लेकिन क्या आपने सोया बड़ी से बनी भुर्जी खाई है। नहीं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं प्रोटीन से भरपूर, सेहत के लिए फायदेमंद और स्वाद में लाजवाब होने वाली सोया बड़ी की भुर्जी। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

---विज्ञापन---

Soya Badi Bhurji: अक्सर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं कि उन्हें क्या बनाना चाहिए। कई बार तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या बनाएं और क्या नहीं। ऐसे में वो सोया बड़ी की भुर्जी बना सकती हैं। प्रोटीन से भरपूर सोया बड़ी की भुर्जी स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। खास बात तो ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है।

पनीर की भुर्जी हम अक्सर खाते हैं लेकिन शायद ही कभी आपने सोया बड़ी की भुर्जी खाई होगी। ये भुर्जी इतनी टेस्टी होती है कि आपका मन इसे हर दूसरे दिन खाने का करेगा। साथ में ये आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ये साबूदाने के मोमोज खाकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां, इतने हेल्दी कि मन के साथ तन भी होगा खुश!

सामग्री (Soya Badi Bhurji Ingredients)

  1. सोया बड़ी
  2. प्याज
  3. हरी मिर्च
  4. शिमला मिर्च
  5. टमाटर
  6. तेल
  7. राई
  8. हींग
  9. करी पत्ता
  10. मटर
  11. नमक
  12. हल्दी
  13. धनिया पाउडर
  14. लाल मिर्च पाउडर
  15. गरम मसाला

---विज्ञापन---

सोया बड़ी भुर्जी रेसिपी (Soya Badi Bhurji Recipe)

  1. सोया बड़ी की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया बड़ी को कुछ मिनटों के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें।
  2. इसके बाद भीगी हुई सोया बड़ी का पानी निचोड़ लें और इसे ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें।
  3. अब सभी सब्जियां जैसे टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
  4. इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
  5. अब गर्म तेल में राई, हींग, करी पत्ता, प्याज और मटर डालकर इसे भून लें।
  6. इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  7. अब शिमला मिर्च, टमाटर और गरम मसाला डालकर इसे पका लें।
  8. जब टमाटर पक जाए तो इसमें ग्राइंड की हुई सोया बड़ी डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  9. सोया बड़ी की भुर्जी बनकर तैयार है। अब इसे रोटी और पराठे के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर बनाएं सुपर हेल्दी पैनकेक, शौक से खाएंगे बच्चे और बूढ़े

First published on: Aug 12, 2024 04:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola