Garmi Me Kaise Soyen: गर्मियों की रातों में सबसे बड़ी परेशानी होती है तेज गर्मी और बेचैनी, जिसकी वजह से ठीक से नींद नहीं आती. ऐसे वक्त में कई लोग पूरी रात पसीने और उमस से परेशान रहते हैं, खासकर तब जब घर में AC न हो या बिजली बार-बार चली जाए. ऐसे में शरीर थका हुआ महसूस करता है, रातभर बेचैनी और अगले दिन काम करने में भी दिक्कत होती है. हालांकि, कुछ आसान और घरेलू तरीके अपनाकर बिना AC के भी कमरे और शरीर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है. इन तरीकों में न आपको कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा और इन्हें कोई भी आसानी से अपना सकता है.
यह भी पढ़ें: कूलर की टंकी से टिप-टिप गिर रहा है पानी? मैकेनिक बुलाने से पहले अपनाएं 1 रुपये वाला ये
ठंडा रखने के लिए छोटी-छोटी आदतें करेंगी मदद
अगर आपके घर में AC नहीं है और आप गर्मी के कारण रातभर ठीक से सो नहीं पाते हैं, तो हम आपको कुछ छोटी आदतें अपनानी होंगी. हम आपको जो टिप्स देंगे, उन्हें अपनाने से आप रातभर सुकून वाली नींद ले सकेंगे और सुबह फ्रेश फील करेंगे.
बिना AC रातभर ठंडक पाने के 5 आसान और स्मार्ट तरीके
हल्की गीली चादर का इस्तेमाल करें
सोने से पहले पतली कॉटन चादर को हल्का गीला कर लें. पंखे की हवा से पानी धीरे-धीरे सूखेगा और शरीर को लंबे समय तक ठंडक महसूस होगी.
शरीर के खास हिस्सों को ठंडा रखें
कलाई, गर्दन और टखनों पर ठंडी पानी की बोतल या आइस पैक रखने से शरीर का तापमान जल्दी कम होता है और राहत मिलती है.
कॉटन की चादर और तकिया इस्तेमाल करें
हल्के और सांस लेने वाले कपड़े, यानी जो हवा को आने जाने देते हैं, ऐसे कपड़े गर्मी को कम महसूस कराते हैं और रातभर आरामदायक नींद में मदद करते हैं.
सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं
अक्सर लोग रात में सोने से पहले बहुत ठंडे पानी नहाते हैं, हालांकि ठंडे पानी के बजाय हल्के गुनगुने पानी से नहाना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकियह शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा करने में ज्यादा मदद करता है.
दिन में कमरे को धूप से बचाएं
सुबह से शाम तक पर्दे और खिड़कियां बंद रखने से कमरा कम गर्म होता है और रात में ज्यादा ठंडा महसूस होता है.
यह भी पढ़ें: जून में बच्चों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन, बजट में मिलेगा एडवेंचर और सुकून
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines