कूलर की टंकी से टिप-टिप गिर रहा है पानी? मैकेनिक बुलाने से पहले अपनाएं 1 रुपये वाला ये जुगाड़
How To Fix Cooler Tank Leakage: जब कूलर बहुत पुराना हो जाता है तो टंकी टपकने लगी है. इससे न सिर्फ गंदगी होती है, बल्कि हवा भी गर्म आती है. ऐसे में अगर आपका बजट नहीं हैं तो इसे ही फिक्स करके इस्तेमाल करें.

Cooler Tank Leakage Fixing Problem: गर्मियों में कूलर राहत तो देता है, लेकिन कई बार इसकी टंकी से पानी टपकने लगता है. धीरे-धीरे गिरता पानी फर्श गीला कर देता है और बार-बार पोछा लगाना पड़ता है. ऐसे में लोग तुरंत मैकेनिक बुलाने का सोचते हैं, जबकि कई बार छोटी-सी समस्या को घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है. अगर आपके कूलर की टंकी से भी टिप-टिप पानी गिर रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ 1 रुपये की छोटी-सी चीज की मदद से इस परेशानी को काफी हद तक रोक सकते हैं.
आखिर क्यों टपकता है कूलर का पानी?
2 / 7कई बार कूलर की टंकी से पानी गिरने लगता है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे ड्रेन होल की रबर ढीली होना या पानी निकालने वाला नट सही से बंद न होना. कई बार ड्रेन होल की ढीली रबर या छोटी लीकेज होती है.
1 रुपये वाला जुगाड़ क्या है?
3 / 7इस आसान ट्रिक के लिए आपको सिर्फ रबर बैंड या पॉलीथिन का छोटा टुकड़ा चाहिए, जो बेहद सस्ता होता है. इसके अपने के लिए आपके कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
ऐसे करें इस्तेमाल
4 / 7सबसे पहले कूलर की टंकी खाली करें. अगर ड्रेन नट ढीला है तो उसके ऊपर पॉलीथिन का छोटा टुकड़ा रखें. फिर अब नट को दोबारा कसकर बंद कर दें और ऊपर से रबर बैंड लपेट दें.
वॉटरप्रूफ टेप आएगा काम
5 / 7अगर कूलर बहुत जगह से टपक रहा है तो टेप का इस्तेमाल करें. इससे दोनों तरफ लगा दें और पहले टंकी के अंदर या बाहर लगाएं. इससे काफी हद तक पानी रुक जाएगा.
किस बात का रखें ध्यान
6 / 7कूलर में जरूरत से ज्यादा पानी न भरें. साथ ही, हर 15 दिन में टंकी साफ करें और ड्रेन कैप को समय-समय पर चेक करते रहें.
कब बुलाना चाहिए मैकेनिक?
7 / 7अगर आपकी टंकी में बड़ा क्रैक हो या फिर मोटर के पास से पानी आ रहा है तो एक बार मैकेनिक को बुला लें. बाकी छोटी-मोटी लीकेज के लिए हर बार पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है.