जून में बच्चों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन, बजट में मिलेगा एडवेंचर और सुकून का डबल मजा

क्या आप भी जून की छुट्टियों में ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, जहां एडवेंचर और प्राकृतिक नजारों से दिल और दिमाग में सुकून मिले? आइए आपको बताते हैं जून के महीने में घूमने की बेस्ट जगहें.

Best Place To Visit In June
1 / 6

जून का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है. ऐसे समय में पहाड़, जंगल और बारिश वाली जगहें राहत देने लगती हैं. यही वजह है कि जून ट्रैवल प्रेमियों के लिए सबसे खास समय माना जाता है. अगर आप भी राहत की तलाश में निकलने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं जून में सबसे बेस्ट जगह कौन सी होंगी?  

विज्ञापन

ऋषिकेश

ऋषिकेश 2 / 6

उत्तराखंड का ऋषिकेश जून में घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां गंगा नदी में राफ्टिंग का रोमांच लोगों को खूब आकर्षित करता है. शाम के समय नदी किनारे ठंडी हवा, योग और शांत माहौल ट्रिप को और यादगार बना देते हैं.

विज्ञापन

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व3 / 6

मध्य प्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जून में जंगल सफारी के लिए बेहतरीन माना जाता है. गर्मी के कारण जानवर नदियों के पास दिखाई देते हैं. यहां जीप सफारी के साथ पैदल ट्रैकिंग और बोटिंग का भी मजा लिया जा सकता है.

कलिम्पोंग

कलिम्पोंग 4 / 6

पश्चिम बंगाल का कलिम्पोंग जून में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से बेहद खूबसूरत दिखता है. यहां की शांत वादियां, छोटे कैफे और हरियाली से भरे रास्ते लोगों को शहर की भीड़ और शोर से दूर सुकून का एहसास कराते हैं.

विज्ञापन

बिनसर

बिनसर 5 / 6

उत्तराखंड का बिनसर उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो प्रकृति के बीच शांति चाहते हैं. जून में यहां मौसम सुहावना रहता है और सुबह के समय हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां साफ नजर आती हैं. ट्रैकिंग के शौकीनों को यह जगह खूब पसंद आती है.

मांडू

मांडू 6 / 6

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर मांडू मानसून की शुरुआत में और भी आकर्षक लगने लगता है. बारिश के बाद यहां के महल, किले और हरियाली मिलकर बेहद खूबसूरत दृश्य बनाते हैं. जहाज महल का नजारा इस मौसम में सबसे ज्यादा खास दिखाई देता है. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन