हेमा मालिनी की तरह ग्लोइंग स्किन के लिए ट्राई करें ये टोनर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अभिनेत्री हेमा मालिनी 76 साल की उम्र में भी काफी खूबसूरत नजर आती हैं। आज भी उनकी स्किन का ग्लो बरकरार है। इसके लिए वह कोई महंगे प्रोडक्ट या बोटॉक्स ट्रीटमेंट नहीं लेती, बल्कि घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। इस नुस्खे को आप भी आजमा सकती हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

बॉलीवुड में की ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी 76 साल की हो चुकी है और आज भी उनकी स्किन का ग्लो बरकरार है। इसके लिए वह कोई महंगे प्रोडक्ट या बोटॉक्स ट्रीटमेंट नहीं करवाती हैं, बल्कि ग्लोइंग स्किन और टैनिंग को हटाने के लिए वह घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। वह घर पर ही कई तरह के सॉल्यूशन को बनाकर अपने चेहरे और बॉडी पर लगाती हैं। सालों से वो ऐसा करती आ रही हैं, जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग और चमकदार नजर आती है। आप भी ड्रीम गर्ल की तरह स्किन पाना चाहते हैं, तो उनका नुस्खा आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

विज्ञापन

हेमा मालिनी की ग्लोइंग स्किन का राज

इंस्टाग्राम पर influencedbyprabhkirat नाम से बने पेज पर ईशा देओल का एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं। इस वीडियो में ईशा देओल हेमा मालिनी के स्किन केयर सीक्रेट को बता रही हैं, जो वह खुद भी ट्राई करती हैं। ये टैन रिमूव करने के लिए बेस्ट है और स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने हुए ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इसके लिए ग्लिसरीन में नींबू का रस निचोड़ कर रख लें और रात को सोने पहले इसे अपनी बॉडी और चेहरे पर लगाएं। इस सॉल्यूशन को अपनी बॉडी पर लगाने से टैन आसानी से कम हो जाएगा।

विज्ञापन

ग्लिसरीन और नींबू लगाने के फायदे

1. ग्लिसरीन स्किन को मॉइश्चर करने के साथ उसे चमकदार बनाने और दाग धब्बों को भी कम करता है।

विज्ञापन

2. ग्लिसरीन एक नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है, जो स्किन की नमी को बनाए रखता है और ड्राइनेस को कम करता है।

3. वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन सी टैनिंग को हटाने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आता है।

विज्ञापन

4. अगर आप नींबू और ग्लिसरीन के सॉल्यूशन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे कील मुंहासे और दाग धब्बे भी कम हो सकते हैं।

5. इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, यानी कि बढ़ती उम्र में भी आपकी स्किन कसी हुई और खूबसूरत नजर आएगी।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे पड़े काले डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए ग्लिसरीन और नींबू के मिश्रण को रात को आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सुबह उठते ही इसे धो लें। साथ ही आप इसका इस्तेमाल पूरे शरीर पर नमी बनाए रखने के लिए कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ