Summer Makeup Tips: देश में इस समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप और लू से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी में भी सुबह-सुबह जहां लड़कियां पूरा मेकअप करके घर से निकलती हैं। वहीं रास्ते में ही पसीने से हालत खराब हो जाती है। चाहे बस, मेट्रो, गाड़ी या फिर किसी भी व्हीकल से जाएं। गर्मी से मेकअप खराब हो ही जाता है। इसके अलावा अगर मेकअप को सही तरीके से नहीं किया जाता है, तो उमस के कारण वह अपने आप हटने लगता है। अगर आप भी इसी परेशानी का सामना कर रही हैं, तो चलिए आपकी समस्या का समाधान आपको बताते हैं। जानते हैं समर ब्यूटी हैक्स के बारे में।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंडा पानी
गर्मियों में आमतौर पर मेकअप इसलिए नहीं टिकता है, क्योंकि स्किन फ्रेश और हाइड्रेट नहीं होती है। ऐसे में मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को तीन से चार बार ठंडे पानी से धोएं। इससे पसीना नहीं आएगा और लंबे समय तक चेहरे पर मेकअप टिका रहेगा।
ब्लॉटिंग पेपर
गर्मी में पसीना आना आम बात है, लेकिन अगर आप इसे सही तरह से हटाते हैं, तो इससे मेकअप खराब नहीं होता है। ऐसे में आप ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लॉटिंग पेपर मेकअप खराब किए बिना पसीना और फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा आयल सोख लेता है।
बर्फ लगाएं
मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ लगाना फायदेमंद होता है। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और स्किन में कसाव आने लगता है। बर्फ लगाने के बाद अगर आप मेकअप करते हैं, तो इससे पसीना कम आता है और मेकअप भी खराब नहीं होता है। लेकिन बर्फ को कभी भी डायरेक्ट फेस पर नहीं लगाना चाहिए। इससे चेहरा जल सकता है, जिससे खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में बर्फ को सूती कपड़े में रखकर फेस पर लगाएं।
सेटिंग स्प्रे
लंबे समय तक मेकअप टिका रहे, इसके लिए आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप करने के बाद चेहरे पर सेटिंग स्प्रे को स्प्रे किया जाता है। ये एक शील्ड की तरह काम करता है, जिससे मेकअप बहता नहीं है और ठोस हो जाता है।
फाउंडेशन न लगाए
मेकअप करने से पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगाना जरूरी होता है। इससे चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं और दाग-धब्बे दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन गर्मी में ज्यादा फाउंडेशन लगाने से अधिक पसीना आता है, जिससे फाउंडेशन जल्दी खराब होता है। ऐसे में फाउंडेशन की जगह आप किसी भी कंपनी की बीबी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये भी फाउंडेशन की तरह ही काम करती है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: लू से भी खराब होते हैं बाल, जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
7 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
8 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
13 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines