Skin Care Tips: 40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की! Karwa Chauth से पहले इस स्किन केयर रुटीन को करें फॉलो

Skin Care Tips: करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए एक खास अवसर होता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए, स्वस्थ, चमकदार त्वचा बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर त्योहारों के दौरान। हम आपके साथ एक ऐसा स्किन केयर रूटीन शेयर कर रहे हैं जिसकी मदद से आप भी इस करवा चौथ ग्लोइंग दिखेंगी।

karwa chauth skin care routine

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Skin Care Tips: करवा चौथ हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व पर महिलाएं सजना-संवरना भी काफी पसंद करती हैं। ऐसे में जो 40 या उससे अधिक उम्र की महिलाएं हैं समय के साथ उनकी स्किन ढीली पड़ने लगती है और उनके फेस पर झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से त्योहार के दिन इन महिलाओं के फेस का ग्लो कम हो सकता है। इसलिए, हम आपके लिए एक ऐसा स्किन केयर रुटीन लाए हैं जिसकी मदद से आप करवा चौथ तक स्किन से जुड़ी हर समस्याओं से छुटकारा पा लेंगी।

विज्ञापन

ये हैं करवाचौथ स्पेशल स्किन केयर रुटीन

हाइड्रेशन

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है उनकी स्किन ड्राई होने लगती है और उनकी त्वचा में नमी बनी रहती है। इसलिए अगर आप कम पानी पीती हैं तो अभी से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें। हाइड्रेशन की मदद से स्किन जवां नजर आएगी।

विज्ञापन

सुबह का स्किन केयर

सुबह की शुरुआत आप किसी ऑयल बेस्ड फेसवॉश से करें। ये स्किन के लिए जेंटल होते हैं और स्किन को अच्छे से साफ करते हैं। इसके बाद कोई अच्छे ब्रांड का एंटी-एजिंग सीरम चेहरे पर लगाए। आप चाहें तो विटामिन-सी सीरम भी यूज कर सकती हैं। इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाए। ध्यान रहे, सनस्क्रीन को स्किप नहीं करना है।

विज्ञापन
CTOM Skin care

Photo Credit- Freepik

दिन के समय आपको अपने फेस पर ताजगी बनाए रखने के लिए एक अच्छे रिफ्रेशिंग फेस मिस्ट का इस्तेमाल करना है। इसके लिए आप गुलाब जल या एलोवेरा जेल वाला कोई बढ़िया फेस मिस्ट ले सकती हैं।

विज्ञापन

सोने से पहले का रुटीन

ये सबसे जरूरी स्टेप है। आपको कभी भी मेकअप के साथ या फिर फेस को बिना धोए नहीं सोना चाहिए। रात में आप ऑयल बेस्ड फेसवॉश से मुंह धोए। इसके बाद रेटिनॉल सीरम का इस्तेमाल करें। रेटिनॉल सीरम से स्किन की झुर्रियों और फाइन लाइंस से जल्द राहत मिलेगी। रात के समय आपको अपने फेस पर थोड़ा हैवी मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए ताकि इस समय आपकी स्किन को पूरा पोषण मिल सके और ड्राइनेस की समस्या कम हो सके। आप रात में आर्गन ऑयल बेस्ड सीरम्स का यूज कर सकती हैं।

इसके अलावा, हफ्ते में 2 से 3 बार फेस को एक्सफोलिएट करें। फेस पर मास्क लगाएं। इसके लिए आप घर पर भी होम मेड मास्क बना सकती हैं। अंडर आइ क्रीम लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं। विटामिन-सी युक्त चीजों का सेवन करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ