Skin Care: सिर्फ 5 मिनट में पाएं ग्लोइंग स्किन, वो भी बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के

आज के समय में ऐसे तो कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केट में मिल जाते हैं, जिसके चलते हर कोई अपने आधे से ज्यादा पैसे इनमें ही खर्च कर देता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जिन्हें आप अपनी त्वचा के लिए अपना सकते हैं।

Skin Care: सिर्फ 5 मिनट में पाएं ग्लोइंग स्किन, वो भी बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के

Skin Care: हर कोई सुंदर और क्लियर स्किन पाने के लिए क्या नहीं करता हजारों रुपये खर्च करने से लेकर डॉक्टर के चक्कर काटने तक। फिर भी कोई फायदा नहीं होता। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो त्वचा पर सुंदरता और चमक चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार आप किस तरह से घर बैठे ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, पहले के समय में कोई भी व्यक्ति केमिकल प्रोडक्ट्स के भरोसे नहीं रहता था। हर कोई घरेलू उपायों को आजमाता था। ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं जिसे आप घर बैठे अपना सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे बनाएं बेसन का फेस पैक?

सबसे पहले आप एक चम्मच बेसन लें। अब इसमें अपनी स्किन के अनुसार पानी या दूध डालें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप बेसन में पानी डालकर पेस्ट बना लें। वहीं अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप बेसन में दूध डालकर पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज़्यादा पतला न हो। ज़्यादा पतला होने से पेस्ट त्वचा पर ठीक से निखार नहीं ला पाएगा। कोशिश करें कि पेस्ट मध्यम गाढ़ा हो, ताकि यह चेहरे पर अच्छे से लग सके।

विज्ञापन

इस तरह लगाएं पेस्ट

बेसन स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें। इसके बाद साफ त्वचा पर यह पेस्ट लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। ध्यान रखें कि मसाज जल्दबाजी में न करें। इसके बाद कम से कम पेस्ट को त्वचा पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे से पेस्ट को अच्छे से वॉश कर लें। अंत में, अपना मनपसंद मॉइस्चराइजर लगाएं।

विज्ञापन
Image Source Freepik

बेसन के त्वचा पर फायदें

बेसन (चना आटा) चेहरे के लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय माना जाता है, जो सदियों से स्किन केयर रूटीन में शामिल रहा है। इसमें प्राकृतिक क्लिंजिंग गुण होते हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और कोशिकाओं को हटाते हैं। बेसन चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाता है, जिससे ऑयली स्किन वालों को खास फायदा मिलता है। यह स्किन को टाइट करता है, जिससे पोर्स छोटे दिखते हैं और त्वचा ज्यादा जवां नजर आती है। इसके अलावा बेसन टैनिंग कम करता है, त्वचा की रंगत निखारता है और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। ड्राई स्किन वालों के लिए जब इसे दूध या दही के साथ मिलाया जाए तो यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ