Pankaj Udhas Net Worth: करोड़ों की संपत्ति पीछे छोड़ गए गजल गायक पंकज उधास, जानें कैसे की थी अपने करियर की शुरुआत

Pankaj Udhas Net Worth: मशहूर गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हाॅस्पिटल में आखिरी सांस ली। हालांकि वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन क्या आपको पता है कि गजल सम्राट अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर गए है।

Pankaj Udhas Net Worth

Pankaj Udhas Net Worth

विज्ञापन

Pankaj Udhas Net Worth: ‘चिट्ठी आई है….’ ये गजल आज भी लोगों की जुबां पर छाई रहती है। लेकिन इस गजल के गायक अब हमारे बीच नहीं रहे। आज यानी 26th फरवरी 2024 को गजल सम्राट पंकज उधास का निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके परिवार वालों ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। गजल गायक पंकज उधास ने बहुत ही कम समय में अपनी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि अब वो अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गजल सम्राट कुल कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे।

Advertisment

इतने करोड़ों के मालिक थे पंकज

पंकज उधास को सिनेमा की दुनिया में गजल सम्राट नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई गजल और गाने दिए हैं। लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं रहे। पर अपनी गजलों और गानों के जरिए वो लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। बता दें कि गायक पंकज ने बतौर सिंगिंग अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले एक कार्यक्रम में गाना गाया था। यहां उन्होंने ‘ए वतन के लोगों…’ गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें मात्रा 51 रुपये मिले थे। लेकिन आज वो अपने परिवार वालों के लिए अच्छी-खासी संपत्ति छोड़ कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइव परफॉर्मेंस से उनकी अच्छी-खासी कमाई होती थी। इसके अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल भी था, जिससे भी उन्हें पैसे आते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास लगभग 24 से 25 करोड़ रुपये की संपत्ति के अकेले के मालिक थे।

कारों के शौकीन थे पंकज

इसके अलावा पंकज उधास को गाड़ियों का भी बहुत शौक था। एक बार इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, जब उन्हें थकान होने लगती थी तो वो स्ट्रेस बूस्ट करने के लिए ड्राइविंग पर निकल जाया करते थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, साल 1951 में उन्होंने अपनी पहली कार ली थी, जो कि उनके बहुत करीब थी।

विज्ञापन

बेटी ने दी जानकारी

आपको बता दें कि पंकज उधास के निधन की खबर उनकी बेटी nayaabudhas ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, बहुत भारी मन से हम आपको बता रहे हैं कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ