Pankaj Udhas Untold Facts: जब फैन ने कनपटी पर तानी थी बंदूक, डर के मारे सिंगर ने गाई थी गजल

Pankaj Udhas Untold Facts: बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में आखिरी सांस ली। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पंकज उधास गजल की दुनिया का वो नाम है, जिसे सुनते ही वह गजल कानों में गूंजने लगती है, जिसे सुनकर आज भी आंखों में आंसू आ जाते हैं। जानिए सिंगर से जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट…

Pankaj Udhas

बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक पंकज उधास

विज्ञापन

Ghazal Singer Pankaj Udhas Untold Facts: चिट्ठी आई है, आई है, चिट्ठी आई है…गाना सुनकर आज भी लोगों की आंखें भर आती हैं, लेकिन इस गीत को आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास (Pankaj Udhas) आज इस दुनिया को अलविदा कह गए।

मशहूर गजल गायक ने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से पैंक्रियाज की बीमारी से जूझ रहे थे। सिंगर की फैमिली ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की खबर दुनिया को दी। वहीं सिंगर के अचानक चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। आइए सिंगर से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे जानते हैं…

विज्ञापन

6 साल की उम्र से सिंगिंग

पंकज उधास ने 6 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उन्हें उनके पिता और बड़े भाई ने गायकी के गुर सिखाए। म्यूनिसिपल स्कूल में प्रार्थना सभी में प्रार्थना गाकर वे अभ्यास किया करते थे।

माता की चौकी में गाया था ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’

पंकज उधास की कॉलोनी में माता की चौकी लगी थी। स्कूल के एक स्टाफ चौकी में आए थे, जिन्होंने स्कूल में पंकज की आवाज सुनी थी तो उन्होंने चौकी में उनसे गाने की फरमाइश कर दी। सभी के कहने पर उन्होंने लता मंगेशकर का गाना ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया था, जिसे सुनकर एक श्रोता ने उन्हें 51 रुपये दिए थे।

विज्ञापन

21 साल की उम्र में पहला ब्रेक

पंकज उधास को 21 साल की उम्र में फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला था। यह मौका उषा खन्ना ने दिया था। 1972 में आई मूवी कामना में पंकज उधास ने ‘तुम कभी सामने आ जाओगे’ गीत गाया था।

विज्ञापन

दूसरे धर्म की लड़की से शादी

पंकज उधास को पड़ोस में रहने वाली दूसरे धर्म की लड़की फरीदा से इश्क हुआ था, जिसके साथ शादी उन्होंने फरीदा के परिवार वालों के मान जाने के बाद ही की थी। नायाब और रेवा उनकी बेटियों के नाम हैं।

विज्ञापन

संगीत एकेडमी से ली ट्रेनिंग

पंकज उधास ने 4 साल संगीत की ट्रेनिंग राजकोट की संगीत नाट्य एकेडमी से ली। उनकी मां को गायकी का शौक था, इसलिए घर में बचपन से ही संगीत की ट्रेनिंग मिलने लगी थी।

फैन ने बंदूक तानी, डर कर गाई गजल

पंकज उधास का आवाज सुनने के लिए लोग इतने पागल थे कि एक फैन ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी थी। स्टेज पर आकर श्रोता ने गजल गाने को कहा, लेकिन उसका व्यवहार देखकर उन्होंने गजल गाने से इनकार कर दिया। इनकार सुनकर श्रोता भड़क गया और पिस्तौल निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी थी। तब उन्होंने डर के मारे गजल गाई थी।

विज्ञापन

चिट्ठी आई है…सुनकर राज कपूर हुए भावुक

राजेंद्र कुमार के घर डिनर के बाद राज कुमार ने म्यूजिक की डिमांड की। राजेंद्र कुमार उन्हें पंकज उधास की गजल सुनाई, जिसके बोल थे- चिट्ठी आई है…गजल सुनकर वे इतने भावुक हुए कि उनकी आंखें छलक गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ