Shatavari Benefits: महिलाओं के लिए रामबाण है  शतावरी, कई बीमारियां रहती हैं दूर

Shatavari Benefits: शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो खास करके महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है। अगर आप शतावरी का सेवन करते हैं तो ये आपको कई बीमारियों से दूर रखती है।

Shatavari Benefits

Shatavari Benefits

विज्ञापन

एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाता है

फाइटोएस्ट्रोजेन से भरपूर शतावरी शरीर में नेचुरल तरीके से एस्ट्रोजन के लेवल को कंट्रोल रखता है। जिससे हार्मोनल अनबैलेंस जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

विज्ञापन

पीरियड्स में मिलता है आराम 

शतावरी पीरियड्स में होने वाली ऐंठन सूजन और मूड स्विंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।

विज्ञापन

मेनोपॉज में सहायक

शतावरी का सेवन से मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में होने वाले बदलाव कंट्रोल में रहते हैं। इससे गर्मी का एहसास, मूड स्विंग और अन्य प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।

प्रजनन हेल्थ में सुधार

ये प्रजनन अंगों को पोषण देकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करती है। साथ ही यह गर्भाशय को हेल्दी रखती है, जो गर्भावस्था के दौरान मददगार साबित होता है।

विज्ञापन

स्ट्रेस और एंजाइटी से राहत

शतावरी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको स्ट्रेस और एंजाइटी से छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है, जो आपको तनाव मुक्त रखने मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शतावरी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती है। यह आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। साथ ही हारमोंस को बैलेंस रखना है और आपके शरीर की एनर्जी बनाए रखती है।

विज्ञापन

डाइजेशन में मददगार

शतावरी का सेवन से आपका डाइजेशन सिस्टम कंट्रोल में रहता है। जिससे आपका भोजन आसानी से पचता है और आपके शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिलता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ