सिगरेट न पीने वालों में Lung Cancer का खतरा बढ़ा, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले ये कारण

Lung cancer rates rising among those who never smoked: रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों की तुलना में भारत के युवाओं में फेफड़ों का कैंसर बढ़ा है।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (8)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Lung cancer rates rising among those who never smoked: जो लोग सिगरेट, बीड़ी या अन्य किसी प्रकार का धूम्रपान नहीं करते हैं, उन लोगों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ा है। टाटा मेमोरियल अस्पताल की एक हालिया स्टडी में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों की तुलना में भारत के युवाओं में फेफड़ों का कैंसर बढ़ा है। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 1990 में 100000 में 6.62 प्रति में ये बीमारी मिली थी जो 2019 में 7.7 प्रति 100000 हो गई।

रिपोर्ट में दावा है कि साल 2025 तक शहरी क्षेत्रों में फेफड़ों संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। रिपोर्ट में कारणों के बारे में स्पष्ट बताते हुए कहा गया कि वैसे तो इसके कई कारण हैं, जिसमें वायु प्रदूषण, secondhand smoke और आनुवंशिक कारण प्रमुख हैं।

विज्ञापन

पीड़ित 20 प्रतिशत लोगों ने कभी नहीं किया धूम्रपान

रिपोर्ट में सरकार को प्रदूषण को कम करने के लिए और कड़े प्रयास करने पर जोर दिया गया है। वहीं, लोगों को इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में धूम्रपान न करने वालों के लिए कोई स्क्रीनिंग दिशानिर्देश नहीं हैं, इसलिए फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा जांच करने पर पता चला कि फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित 10% से 20% लोगों ने कभी धूम्रपान ही नहीं किया था।

विज्ञापन

जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार

रिपोर्ट के अनुसार विशेष रूप से वाहनों से होने वाला प्रदूषण लोगों के फेफड़ों को बीमार बना रहा है। इसके अलावा औद्योगिक प्रदूषण इस समस्या को और बढ़ाता है। वहीं, दूसरों के धूम्रपान करने से होने वाले पॉल्यूशन और अन्य जेनेटिक कारणों से लोग फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित हो रहे  हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ