Shakarkandi Kebab Recipe: शकरकंदी के कबाब खाएं हैं क्या कभी? जानें रेसिपी और हेल्थ बेनिफिट्स

Shakarkandi Kebab Recipe: शकरकंद जितना खाने में टेस्टी होता है उतना ही ये हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। शकरकंद कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं शकरकंद के कबाब बनाने की रेसिपी।

Shakarkandi Kebab Recipe

Shakarkandi Kebab Recipe

Shakarkandi Kebab Recipe: शकरकंद एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है, जिसे खासकर के सर्दियों में खाया जाता है। इसे आप चाहें तो सिर्फ बॉयल कर खा सकते हैं या इसे कोयले में पका कर रोस्ट कर सकते हैं। साथ ही इसके कबाब भी खाने में लाजवाब होते हैं। शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है और आप पाचन संबंधी समस्याओं से दूर रहते हैं। इसके अलावा शकरकंद में कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आइए यहां जानते हैं शकरकंद के कबाब बनाने की विधि…

विज्ञापन

सामग्री

1. 500 ग्राम शकरकंद (उबला हुआ)

विज्ञापन

2. 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

3. 3-4 काजू  (कटे हुए)

विज्ञापन

4.1 हरी मिर्च

5.1 बड़ा टमाटर

विज्ञापन

6.2 बड़े चम्मच हरी प्याज

विज्ञापन

7.1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

8.1 छोटा चम्मच गरम मसाला

विज्ञापन

9.2 बड़े चम्मच धनिया पत्ता (कटा हुआ)

10.3 बड़े चम्मच भुना चना आटा

विज्ञापन

11.तलने के लिए तेल

12.नमक  स्वादानुसार

विज्ञापन

13. 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

कबाब बनाने की विधि

1. सबसे पहले उबले हुए शकरकंद में जीरे पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, कटे हुए काजू, कटा हरा प्याज, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कटा धनिया पत्ता, भुना चना आटा और स्वादानुसार नमक डालें।

विज्ञापन

2. इसके बाद इसे मुलायम होने तक मैश करें।

3.अच्छी तरह से मिलाए गए इस मिश्रण को कबाब का आकार दें।

विज्ञापन

4. अब एक पैन में तेल गरम करें और कबाब को भूरा होने तक तलें।

5. इसे एक प्लेट में निकालकर परोसने से पहले चाट मसाला छिड़कें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ