Shab-E-Barat Mubarak 2026: शब-ए-बरात आई है, रोशन जहां हो गया… सभी को ये 10 Wishes भेजकर दीजिए शब-ए-बरात की मुबारकबाद
Shab-E-Barat Wishes In Hindi: शब-ए-बरात की मगफिरत रात में आप भी सभी को इस खास अवसर की मुबारकबाद दे सकते हैं. यहां आपके लिए शब-ए-बरात के चुनिंदा मैसेजेस, शायरी, कोट्स और स्टेटस दिए गए हैं.
Shab-E-Barat Messages: इस तरह शब-ए-बरात पर सभी को दें मुबारकबाद.
Shab-E-Barat Wishes, Quotes, Shayari, Status, Messages In Hindi: शब-ए-बरात इबादत की रात है. इसे मगफिरत की रात यानी माफी की रात भी कहा जाता है. इस्लाम धर्म में इसे मुकद्दस की रात कहा जाता है. इस पवित्र रात में इंसान अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं, दुआ करते हैं और अल्लाह से रहमत मांगते हैं. मुसलिम समुदाय के लोग शब-ए-बरात पर पूरी रात जागकर नमाज पढ़ते हैं, अल्लाह को याद करते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल शब-ए-बरात 3 फरवरी से शुरू होकर 4 फरवरी को खत्म होगी. ऐसे में इस खास मौके पर आप भी सभी को शब-ए-बरात की मुबारकबाद (Shab-E-Barat Mubarak) दे सकते हैं. यहां आपके लिए शब-ए-बरात की चुनिंदा शायरी (Shayari), शेर, कोट्स, मैसेजेस और फोटोज दिए गए हैं जिन्हें भेजकर आप सभी को शब-ए-बरात मुबारक कह सकते हैं.
शब-ए-बरात का ये प्यारा मौका, अल्लाह से रहमतें पाने का मौका, दुआ है आपके सारे गुनाह माफ हों, आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए. शब-ए-बारात की मुबारकबाद!
विज्ञापन
शब-ए-बरात आई है, रोशन जहां हो गया, रहमतों से आज फिर, हर घर गुलशन हो गया.
शब-ए-बारात मुबारक!
विज्ञापन
रात है पाक, रहमतों की बारिश होगी, जो करेगा तौबा, उसकी किस्मत संवर जाएगी. मुबारक हो आपको शब-ए-बरात!
खुला है रहमत का दर, हर किसी को माफ किया जाएगा, बस एक बार सच्चे दिल से तौबा फरमाया जाएगा.
विज्ञापन
शब-ए-बारात मुबारक!
किस्मत बदल जाएगी, जरा दिल से दुआ करो, दुनिया भी हिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो, दिन रात में एक लम्हा कबूलियत की घड़ी है, मंजिल भी मिल जाएगी, अगर दिल से दुआ करो. शब-ए-बरात मुबारक!
विज्ञापन
रौशन कर ले दिल को, गुनाहों से दूर हो जा, शब-ए-बरात है रहमत, तू भी मग़फिरत मांग ले जा.
रहमतों की आई है रात दुआ है आप सदा रहें आबाद दुआ में रखना हमें भी याद मुबारक हो आपको शब-ए-बरात!
विज्ञापन
मांग ले अल्लाह से अपनी हर खुशी, आज की रात ही है तौबा की घड़ी.
शब-ए-बारात मुबारक!
विज्ञापन
दुआओं की महफिल सजी है, रहमत की बारिश हुई है, खुदा से तौबा कर लो दोस्तों, ये शब-ए-बारात की घड़ी है. शब-ए-बरात मुबारक 2026!