Diwali 2022 Special: दिवाली पर घर आए मेहमानों को सर्व करें कुरकुरी कटोरी चाट, नोट करें रेसिपी

Katori Chaat

Katori Chaat

How To Make Katori Chaat: चाट भारत का एक पारंपरिक फूड है जिसको लोग स्नैक में खाने के दीवाने रहते हैं। चाट खाने में खूब चटपटी होती है इसलिए इसको बड़ों से लेकर बच्चे भी खाने के शौकीन होते हैं। इसलिए भारत में आपको चाट की कई वैराइटीज जैसे- आलू चाट, दाल चाट, चना चाट या फ्रूट चाट आदि आसानी से देखने को मिल जाती हैं।

विज्ञापन

लेकिन क्या कभी आपने कटोरी चाट बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कटोरी चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटी और कुरकुरी लगती है। इसको आप नाश्ते से लेकर स्नैक में कुछ ही मिनटो में बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कटोरी चाट (How To Make Katori Chaat) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

कटोरी चाट बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप मैदा
  • 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 2 चम्मच घी
  • 1 मुट्ठी धनिया
  • 10-12 पत्ती पुदीना
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 कटोरी अनार
  • बारीक कटा प्याज (1 कटोरी)
  • बारीक कटा टमाटर (1 कटोरी)
  • 3 उबले हुए आलू
  • 2 कटोरी उबले हुए चने
  • 1 कटोरी बारीक सेव
  • 1-2 टुकड़े अदरक
  • स्वादनुसार नमक
  • 2 चम्मच भुना हुआ चना
  • आवश्यकता अनुसार तेल

कटोरी चाट कैसे बनाएं? (How To Make Katori Chaat)

  • कटोरी चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें बाकी की सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर डो बना दें।
  • इसके बाद आप आटे की लोईयां बनाकर बेल लें।
  • फिर आप इसका एक रोल बनाकर एक कटोरी से नापकर काट लें।
  • इसके बाद आप कटोरी को गिलास में लपेटकर रख लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप तैयार कटोरियों को गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें।
  • फिर आप एक दूसरे बाउल में चटनी की सारी सामग्री को डालकर मिक्सी में पीस लें।
  • इसके बाद आप तैयार कटोरियों में सारी सामग्री भरकर चटनी के साथ सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ