Sawan 2025: रानी रंग से लेकर रंगोली प्रिंट तक, इन नेल आर्ट डिजाइनों से मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

सावन में हर महिला काफी सजती-संवरती हैं। अगर आप भी सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे नेल आर्ट डिजाइन के बारे में जिन्हें आप सावन के दिनों में लगा सकती हैं। इसके साथ ही अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

Sawan 2025: रानी रंग से लेकर रंगोली प्रिंट तक, इन नेल आर्ट डिजाइनों से मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

Sawan 2025: सावन के दिनों में हर महिला सजना-संवरना पसंद करती है। अगर आप भी इस खास महीने में आकर्षक लुक चाहती हैं तो नेल आर्ट एक बेहतरीन तरीका है। खूबसूरत रंगों और डिजाइनों से सजे नाखून न केवल आपके हाथों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि हर किसी का ध्यान भी अपनी ओर खींचते हैं। ट्रेडिशनल ड्रेस के ऊपर सजे हुए नाखून आपके आउटफिट में चार चांद लगा देते हैं तो तैयार हो जाइए कुछ यूनिक और आकर्षक नेल आर्ट्स के साथ जो आपके लुक को बना देंगे और भी खास। आइए जानते हैं उन डिजाइन के बारे में।

विज्ञापन

रंगोली प्रिंट कलर डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

ऐसे तो आपने कई तरह के नेल आर्ट ट्राई किए होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह रंगोली प्रिंट कलर डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है? अगर आप चाहें तो इस डिजाइन को अपना सकती हैं। इसे लगाकर आपके हाथ सुंदर लगेंगे।

मेहंदी स्टीकर डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

अगर आप कुछ अलग और सुंदर सी डिज़ाइन लगवाना चाहती हैं तो आप इस मेहंदी स्टीकर डिजाइन की नेल पेंट खरीद सकती हैं। यह काफी जल्दी लग जाती है और मार्केट में आसानी से मिल जाती है।

शिमर नेल आर्ट

Image Source Pinterest

विज्ञापन

शिमर नेल आर्ट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप हरे रंग की डिजाइन नहीं चाहती हैं तो रानी रंग के शिमर नेल आर्ट का चुनाव कर सकती हैं। यह हाथों में बहुत सुंदर लगेगा।

ग्रीन क्रिस्टल डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो अलग-अलग तरह का नेल आर्ट बनवाना पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह ग्रीन क्रिस्टल डिजाइन आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

फ्लावर प्रिंट डिजाइन

Image Source Pinterest

विज्ञापन
फ्लावर प्रिंट डिजाइन एक बहुत ही अलग और सुंदर आर्ट है, जो काफी ट्रेंडिंग में है। सावन के दिनों में यह डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही प्यारी लगेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ